{"_id":"5c290d20bdec225715598777","slug":"141546194208-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर के हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित 17वें रंग महोत्सव का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। पुरस्कारों में नाटकों की श्रेणी में नाटक महारथी और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की कैटेगरी में आस्था को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। अगले वर्ष पुन: आने के बाद के साथ 17वें रंग महोत्सव के समाप्ति की घोषणा की गई। महोत्सव के अंतिम दिन का शुभारंभ अशोक वर्मा पीएसी कमांडेंट गोंडा, नागेन्द्र प्रताप सिंह और सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम असम के बिहु और कालवेलिया नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। नाटकों की श्रेणी में दो कौड़ी का खेल पथ जमशेदपुर, डीएटीई मुम्बई द्वारा नाटक गधे की बारात का मंचन सराहनीय रहा। मुंबई से आए प्रसिद्ध कामेडियन मनोज सिंह टाइगर और अभिनेत्री सुनीता पांडेय के नाटक जीवन संगिनी का मंचन लोगों को भाव विभोर कर गया। रंग महोत्सव का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। जिसमें वेस्टर्न एकल के जूनियर वर्ग में झारखंड की इशिका कुमाी प्रथम, बलिया की स्नेहा द्वितीय और देवरिया की आलिया तीसरे स्थान पर रहीं। फोक नृत्य के जूनियर एकल में पायल कुुमारी प्रथम और शिखा मिश्रा दूसरे स्थान पर रही। फोक नृत्य के सीनियर वर्ग में असम की दीपिका कुमारी प्रथम स्थान पर रही, वेस्टर्न डयूट में देवरिया प्रथम स्थान पर रहा। ग्रुप डांस आधुनिक में शारदा नाट्य मंच प्रथम स्थान पर रहा। रंग जुलूस में शारदा नाट्य मंच प्रथम, जागरूक संस्थान बलिया द्वितीय, दिल्ली और डीडीसी देवरिया संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। नाटकों की श्रेणी में कुल 14 नाटकों का मंचन हुआ। जिनमें विनर की श्रेणी में नाटकों को रखा गया। जिसमें पहले स्थान पर नाटक महारथी, दूसरे स्थान पर कथा एक कंस की, तीसरे स्थान पर विदेशिया, चौथे स्थान पर कलकी, पांचवें स्थान पर प्रश्नचिन्ह और छठें स्थान पर नाटक गधे की बारात रहा। सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों की श्रेणी में अमुल सागर(महारथी) प्रथम, अनिल कुमार सिंह (कथा एक कंस की) दूसरे और अभय सिंह (विदेशिया) तीसरे स्थान पर रहे। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में विक्की सिंह को प्रथम, पिंटू शेरावत (कर्ण) द्वितीय और प्रवीण सिंह (मानव) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में आस्था ने प्रथम, शालिनी ने द्वितीय और आयुषी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ संगीत का प्रथम पुरस्कार विदेशिया और द्वितीय पुरस्कार कथा एक कंश की को प्राप्त किया। कार्यक्रम संरक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव, संयोजक सिद्धार्थ सिंह, समाजसेवी अभिषेक जायसवाल दीनू ने पुरस्कारों का वितरण किया और 18वें रंग महोत्सव के लिए एक बार पुन: आने के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र मिश्रा लड्डू और शरद गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर दिवाकर श्रीवास्तव, डा. डीपी तिवारी, चंद्रकांत, नजर अब्बास आजमी, राज, अवनीस, डा. पूनम तिवारी, मनोज अंगूरिया, संजय अग्रवाल, सत्यम शर्मा, पीयूष कुमार श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, अरुण राय, ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन