{"_id":"5af08f074f1c1b390a8b88c8","slug":"141525714695-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से 50 से अधिक घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से 50 से अधिक घरों की बिजली गुल
Updated Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सगड़ी (आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र के रामगढ़ चौक पर 65 केवी का ट्रांसफार्मर शनिवार रात 10:30 बजे ट्रक की धक्के से गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली का पोल भी टूट गया। इसके कारण तीन दिन से रामगढ़ गांव के 50 से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति ठप है। इससे आटा चक्की से लेकर आधा दर्जन नलकूप बंद पड़े हैं। उमस भरी गर्मी में लोगों को रात काटने में मजबूर होना पड़ रहा है।
नलकूप बंद होने से सिंचाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इसके चलते फसल सूख रही है। वहीं, मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए खंभा लगाने और ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल बदलकर बिजली बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों की मांग की कि अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाया जाए। रामगढ़ चौक पर विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसको कही और लगाने की लोगों ने मांग की है।