{"_id":"5aba870d4f1c1b344e8b4a83","slug":"141522173709-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली को पाटकर बनाया जा रहा खड़ंजा, ग्रामीणों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली को पाटकर बनाया जा रहा खड़ंजा, ग्रामीणों ने की शिकायत
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ तहसील के खरिहानी में ग्राम प्रधान द्वारा सार्वजनिक नाली को पाटकर खड़ंजा लगवाया जा रहा था। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार की देर शाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
आक्रोशित ग्रामीणो ने पूर्व प्रधान वेद प्रकाश के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणो ने एसडीएम आशा राम यादव को बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा द्वारा सरकारी अभिलेख में दर्ज सार्वजनिक नाली को पाटकर खड़ंजा लगाया जा रहा है। जबकि इस नाली से हम लोग सिंचाई का कार्य करते हैं। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने थानाध्यक्ष तरवां, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को नाली पर हो रहे निर्माण को रोकने का निर्देश दिया। कार्य तो तत्काल रूक गया लेकिन दूसरे दिन सुबह से ही कार्य फिर शुरू हो गया। पूर्व प्रधान द्वारा 100 नंबर पर सूचना दी गई और कार्य रूक गया। क्षेत्रीय लेखपाल हरिद्वार सिंह ने कहा कि सरकारी अभिलेख में नाली के खाते मे दर्ज है। प्रधान द्वारा गलत निर्माण कराया जा रहा था जिसे रुकवा दिया गया है।