{"_id":"5a8b18b74f1c1b805a8bab71","slug":"141519065271-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिल में तेरे प्यार का अरमान बहुत है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिल में तेरे प्यार का अरमान बहुत है...
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अन्जान शहीद के प्रांगण में रविवार की रात मिर्जा अहसानुल्लाह बेग जन्मशती समारोह पर ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंजता रहा।
दिल्ली से आए मोईन शादाब ने कहा कि मुद्दतों हमें अपने तराजू में रखा। तब कही जाकर अपने बाजू में रखा। अंशु प्रिया ने सुनाया कि इस दिल में तेरे प्यार का अरमान बहुत है, रोने लगू तो दर्द का सामान बहुत है। लखनऊ से आए सर्वेश अस्थाना ने गुदगुदाया कि हमने पुलिस अफसर से पूछा आतंक कैसे होता है, जो पकड़ा गया वह अपराधी जो नहीं पकड़ा गया आतंकवादी होता है। डा. नदीम शाद ने कहा कि तुम से बिछड़े तो सोचा था बस एक जान से अलग हो गई, अब जान से दो अलग हो गए। अना देहली ने सुनाया कि जिंदगी जिसपे मैंने मारी थी हर अदा जिसको प्यारी थी वो नजर से उतर गया है। सबीना अदीब ने कहा कि न दोस्तों के करम रहेंगे न दुश्मनों के सितम रहेंगे। इसके अलावा इकबाल अख्तर, जौहर कानपुरी, कलीम कैसर आदि ने भी प्रस्तुति दी। संचालन नदीम ने किया। मिर्जा आरिफ बेग, मिर्जा अराफात बेग, मोहम्मद शाहेदीन, अतुल कुमार अंजान, मुकेश राय, शुभान प्रधान, प्रवीण सिंह आदि लोग मौजूद थे।