फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दुर्व्यवस्थाओं के बीच बोर्ड परीक्षा का आगाज आज

दुर्व्यवस्थाओं के बीच बोर्ड परीक्षा का आगाज आज

Tue, 06 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
दुर्व्यवस्थाओं के बीच बोर्ड परीक्षा का आगाज आज
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का आज आगाज हो रहा है। सुबह की पाली में हाईस्कूल की गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट की हिन्दी प्रथम तथा शाम की पाली में इंटरमीडिएट सामान्य हिन्दी प्रथम की परीक्षा होगी। शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की सारी तैयारियों को पूरा कर लेने का भले ही दावा कर रहा है, लेकिन वास्तविकता इससे इतर है। दुर्व्यवस्थाओं के बीच ही बोर्ड परीक्षा का आगाज होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2018 के बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 262728 परीक्षार्थी पंजीकृत है। जिसमें हाईस्कूल के लिए 149166 और इंटरमीडिएट में 113562 परीक्षार्थी शामिल है। बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने 314 परीक्षा केंद्र बनाए है। मंगलवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा 10 मार्च तक चलेगी। बोर्ड परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप सभी परीक्षा केंद्रों व कक्षों को सीसीटीवी से आच्छादित करवा दिया गया है। शिक्षा विभाग नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने का दावा कर रहा है। जिसके लिए चार सुपर जोनल, आठ जोनल और 50 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसे अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेगा। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेटों के साथ ही शिक्षा विभाग के सात उडनदस्ते भी परीक्षा केंद्रों क चक्रमण करेंगे। इसके अलावा एसडीएम व क्षेत्राधिकारी के साथ ही जिलास्तरीय अधिकारी भी पूरी परीक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। किसी भी हाल में बोर्ड परीक्षा की सुचिता को भंग नहीं होने दिया जाएगा और ऐसी कवायद में जुटे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीसी टीवी लगवाने में जुटे रहे केंद्र व्यवस्थापक
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा शुरू होने की पूर्व संध्या तक केंद्र व्यवस्थापक सीसी टीवी कैमरा लगवाने की कवायद में जुटे देखे गए। सरायमीर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के परीक्षाकेंद्रों पर शासन के सख्ती का असर दिख रहा है। सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी की व्यवस्था को अंतिमरूप देने में जुटे दिखाई दिए। राजकीय इंटर कालेज सरायमीर पर 16 कमरों में सीसीटीवी कैमरा लगा है। एसके इंटर कालेज भोरमऊ पर 11 कमरों में परीक्षा की व्यवस्था की गई है। पंचायत इंटर कालेज खानपुर पर 12 कमरों में परीक्षा होगी। सभी परीक्षा कक्षों को सीसीटीवी से लैस कर दिया गया है। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार अमजद अली इंटर कालेज मोहम्मदपुर के 20 कमरों में बोर्ड परीक्षा होगी। यहां भी सीसी टीवी कैमरा लगाने का कार्य पूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर केंद्रों पर नजर आ रही कक्ष निरीक्षकों की कमी
मार्टीनगंज। बोर्ड परीक्षा का आगाज मंगलवार से हो रहा है, लेकिन क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक अब तक कक्ष निरीक्षक की व्यवस्था न हो पाने का रोना रो रहे है। कृषक विद्यालय इंटर कालेज पर कुल 1069 परीक्षार्थी है। 20 कमरों में परीक्षा का इंतजाम हुआ है। इसी क्रम में श्रमजीवी बालिका इंटर कालेज सोहौली पर परीक्षार्थियों की संख्या 1038 है यहां 12 कमरों में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इन दोनों विद्यालयों पर ही परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक समेत 88 लोगों की आवश्यकता है, लेकिन सोमवार की शाम तक इन दोनों विद्यालयों पर शिक्षा विभाग द्वारा तैनात किए गए एक भी कक्ष निरीक्षक ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करायी थी।



प्रवेश पत्र में गड़बड़ी से परीक्षार्थी परेशान
लाटघाट। प्रवेश पत्र की गड़बड़ी का मामला भी प्रकाश में आ रहा है। क्षेत्र के जय किसान इंटर कालेज घाघरा लाटघाट में पढ़ने वाली हाईस्कूल की छात्रा सीमा यादव ने पूरे वर्ष भर गृहविज्ञान विषय की तैयारी की और प्रवेश पत्र में गणित विषय आ गया है। इसी तरह इंटरमीडिएट के छात्र विकास सिंह, हरिकेश आदि के प्रवेश पत्र में गणित विषय के स्थान पर जीव विज्ञान विषय आ गया है। ये सभी छात्र प्रवेश पत्र में गड़बड़ी के चलते परेशान है और कहीं इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इनका कहना है कि बिना तैयारी के ही इन विषयों की परीक्षा देना उनके लिए टेढ़ी खीर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed