{"_id":"5a43e2494f1c1b8d698c4162","slug":"141514398281-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी से दूर कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान चिन्हित करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी से दूर कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान चिन्हित करने का निर्देश
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन व उसके तहत होने वाले कार्यो की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों को निर्देशित किया कि कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान आबादी के दूर चिन्हित करें।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निकायवार कार्ययोजना, सामुदायिक सार्वजनिक शौचालय व सौन्दर्यीकरण कराये जाने वाले चौराहो-तिराहों आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। कूड़ा निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए और कहा कि सभी नगर निकाय चेयरमैन कूड़ा निस्तारण के लिए आबादी से दूर स्थान चिन्हित करें और उसी स्थान पर कूड़े का निस्तारण कराया जाए। डीएम ने निर्माण कार्य, पेयजल पाइप लाइन विस्तार, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज आदि की समस्या के भी त्वरित निस्तारण के लिए चेयरमैनों को निर्देशित किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निकायों की कार्ययोजनाओं को स्वीकृत भी प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि कार्ययोजनाओं की पत्रावली को एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करान सुनिश्चित करें। बैठक में एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, सभी नगर निकायों के चेयरमैन व प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।