फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पूर्व विधायक को किया गया याद

पूर्व विधायक को किया गया याद

Mon, 18 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक को किया गया याद
एआई इंटर कॉलेज मुहम्मदपुर के संस्थापक एवं पूर्व विधायक अमजद अली गजनवी की 21वीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। वक्ताओं ने पूर्व विधायक को समाज का मसीहा बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिब्ली कॉलेज के अध्यक्ष अबू सालेह आजमी ने किया। मुख्य अतिथि मुबारकपुर के विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डूू जमाली ने कहा कि इंसान जन्म और पैसे के आधार पर नहीं, बल्कि उनके कार्यों के आधार पर याद किया जाता है। अमजद अली ऐसी शख्सियत थे, जो हमेशा समाज के लिए सोचते व जीते थे। निजामाबाद के विधायक आलम बदी ने कहा कि अमजद अली में आवाम को ऊपर उठाने का जज्बा जिंदगी भर रहा। उनकी ओर से बनाए गए कॉलेज को और आगे बढ़ाएं। कॉलेज के प्रबंधक मो. अजफर गजनबी ने कहा कि अमजद अली ने मुहम्मदपुर में सर्वप्रथम 1940 में प्राथमिक विद्यालय के रूप में नींव डाली थी। कॉलेज के अध्यक्ष डॉक्टर असद अहमद ने कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाजसेवा के कार्य में लगा दिया। हसीब अहमद, सूफियान, एजाज अहमद, अबुल कलाम, मो. असलम, अदिल अमजद, डॉ. अनवर न्याज, अंसार, जमील अहमद, शाहिद जमाल, अखिलेश द्विवेदी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed