फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जुलूस निकालकर गरजे रोजगार सेवक

जुलूस निकालकर गरजे रोजगार सेवक

Wed, 06 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
जुलूस निकालकर गरजे रोजगार सेवक
आजमगढ़। बकाया मानदेय के भुगतान सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम रोजगार संघर्ष समिति द्वारा मंगलवार को डा. अंबेडकर पार्क में धरना दिया गया। धरने के बाद ग्राम रोजगार सेवकों ने डा. अंबेडकर पार्क से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला जो क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होता हुुआ कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां रोजगार सेवकों ने नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा।
विज्ञापन

अंबेडकर पार्क में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नौ सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर धरना चल रहा है। हमारी मांग है कि रिक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सेवकों का समायोजन किया जाए, ग्राम रोजगार सेवकों के जॉब चार्ट में मनरेगा के अतिरिक्त अन्य कार्यों को जोड़कर योगदान लिया जाए, प्रदेश के समस्त ग्राम रोजगार सेवकों का वर्ष 2016-17 के आरंभ से अब तक लंबित बकाया मानदेय तत्काल भुगतान कराया जाए, राज्य वित्त आयोग, 14 वां वित्त आयोग को मनरेगा से जोड़कर ग्राम रोजगार सेवकों से काम लिया जाए, ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की जाए, ग्राम रोजगार सेवक को विनियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, ग्राम रोजगार सेवकों का स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, पंचायत सहायकों की भर्ती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर ग्राम रोजगार सेवकों से कार्य लिया जाए। इसके अलावा हमारी कई और मांगेें भी हैं। धरने के बाद रोजगार सेवकों ने अंबेडकर पार्क से जुलूस निकाला जो कलेक्ट्रेट चौराहा, नेहरू हाल, विकास भवन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां रोजगार सेवकों ने नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा। इस मौके पर प्रियतम यादव, सुभाष भारती, हरिकेश कुमार, विनोद पटेल, नीरज द्विवेदी, प्रदीप सिंह, वीरेंद्र चौहान, राम अवतार, राम विनय, अजय गुप्ता, सुनील यादव, रेनू, ममता, प्रमिला, अनीता, मुन्नी, सरिता आदि उपस्थित थे। धरने की अध्यक्षता सच्चेलाल यादव और संचालन शिवआसरे यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed