{"_id":"5c869e8abdec221446317b28","slug":"131552326282-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता लागू कराने को हरकत में आया प्रशासनिक अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता लागू कराने को हरकत में आया प्रशासनिक अमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित किए जाने के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लग गई है। जिसके अनुपालन में प्रशासनिक अमला मुस्तैद हो गया है। राजनैतिक दलों से संबंधित बैनर, पोस्टर व होर्डिंग आदि को हटाने की कवायद तेजी से चल रही है। नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में ईओ तो ग्रामीणांचल में एसडीएम ने मोर्चा संभाल लिया है। नगर पालिकाओं में पांच-पांच टीमें बनाई गई हैं।
नपा आजमगढ़ क्षेत्र में ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने शहर में चक्रमण कर सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनैतिक दलों के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि को हटवाने की कवायद किया। नपा क्षेत्र में कुल पांच टीम इस कार्य में लगायी गई है। सभी टीमें विभिन्न क्षेत्रों में होर्डिंग आदि हटवाने की कवायद में जुटी रही। मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार ईओ राजपति अविचल के नेतृत्व में टीम ने रविवार को आचार संहिता लागू होते ही राजनैतिक बैनर, होर्डिंग के साथ ही चार पहिया पर लगे झंडो को हटवाने की कवायद शुरू कर दी। जगह-जगह टीम ने बैनर-होर्डिंग को हटाने के साथ ही वाहनों को रोक कर उस पर लगे झंडों को भी हटवाया। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार एसडीएम सुधीर कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बनी टीम ने सिकरौर सहबरी राजनैतिक दलों के पोस्टर-बैनर हटवाने की कवायद शुरू किया। एसडीएम के साथ एसओ दीदारगंज भी मय फोर्स लगे हुए थे। एसडीएम ने सभी राजनैतिक दलों के नेताओं को चेतावनी दिया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ठेकमा संवाददाता के अनुसार चुनावी बिगुल बजते ही राजनैतिक सरगर्मी जहां बढ़ गई है तो वहीं प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया है। एसओ बरदह राजेश उपाध्याय के नेतृत्व टीम ने जगह-जगह लगे नेताओं के होर्डिंग बैनर को हटवाने की कार्रवाई किया। ठेकमा बाजार के साथ ही बरदह, भीरा, गोड़हरा, दुलारगंज, जिवली, दुबरा, बरौना आदि सभी प्रमुख बाजारों से होर्डिंग- बैनर हटवाने की कार्रवाई की गई।