फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   निबंध में अनुराग, चित्रकला में शबनम ने बाजी मारी

निबंध में अनुराग, चित्रकला में शबनम ने बाजी मारी

Sun, 24 Feb 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
निबंध में अनुराग, चित्रकला में शबनम ने बाजी मारी
आजमगढ़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर में रविवार को राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 92 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया जिसमें अनुराग यादव, शबनम भारती, मो. इजहार, प्रिया सिंह राठौर ने इसमें पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
विज्ञापन

शुभारंभ डायट प्राचार्य अमरनाथ राय और बीएसए डॉ .देवेंद्र कुमार पांडेय ने किया। निबंध लेखन, चित्रकला, पोस्टर, विज्ञान एवं गणित क्विज, मॉडल प्रदर्शन आदि प्रतियोगिताएं हुई। निबंध प्रतियोगिता में हरखपुरा के अनुराग यादव प्रथम, कोयलसा की अनामिका द्वितीय, मैगना के चंद्रेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में जहानागंज की शबनम भारती पहले, सिंघड़ा की अंजली यादव दूसरे और अजमतगढ़ की रोशनी तीसरे स्थान पर रहीं। गणित-विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में मुंडेरा के मो. इजहार पहले, टिकरिया के आनंद यादव दूसरे और कोयलसा के प्रदीप तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में बरजी की प्रिया सिंह राठौर पहले, देहुला सल्तनत के उमेश दूसरे और जाफरपुर की पूनम राय तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक प्रशिक्षण अशोक दीक्षित के अनुसार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 5000, द्वितीय को 3000 और तृतीय को 2000 नगद पुरस्कार दिया गया। सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 1000 रुपये दिए गए। तैयारी कराने वाले शिक्षकों को भी दो-दो हजार की धनराशि दी गई। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अनिता साइलेंस, महेंद्र प्रसाद, दीनानाथ साहनी, विश्वजीत कुमार, संदीप सिंह, इन्द्रासन पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय, डॉ. माधव सिंह, मनोज कुमार त्रिपाठी, नंदलाल यादव, विजय पायलेट, डॉ. हरिकेश मिश्र, अनिल राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed