फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 दिनों तक खुले में खाद्य-पदार्थो की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

15 दिनों तक खुले में खाद्य-पदार्थो की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Tue, 19 Feb 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
15 दिनों तक खुले में खाद्य-पदार्थो की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध
आजमगढ़/मुबारकपुर। एक माह से अधिक समय से मुबारकपुर कस्बे में फैले पीलिया के प्रकोप व अब तक हो चुकी आधा दर्जन मौत ने जिला प्रशासन को भी हिला दिया है। जिलाधिकारी ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन को पत्र जारी कर मुबारकपुर में एक पखवारे तक खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थो पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कवायद भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुबारकपुर में फैले पीलिया के पीछे स्वास्थ्य महकमे ने खान व पान को मुख्य कारण बताया है। पीने के पानी में क्लोरीन की गोली मिला कर पीने की लगातार सलाह लोगों को दी जा रही है। इसके साथ ही नपा प्रशासन को भी पर्याप्त मात्रा में पानी का क्लोरीनेशन करने के बाद ही पानी की सप्लाई किए जाने का निर्देश दिया गया है। नपा प्रशासन लगातार पानी का क्लोरीनेशन कर रहा है। इसके बाद भी पीलिया के प्रकोप पर लगाम न लगने पर स्वास्थ्य महकमा के साथ ही जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक छह लोगों की पीलिया से मौत व दो दर्जन से अधिक लोगों के बीमार होने पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने सख्त निर्देश जारी किया है। इसके तहत खुले में खाद्य पदार्थो की बिक्री पर तत्काल पूर्ण रूप से प्रतिबंध का फरमान सुनाया गया है। मुख्य खाद्य निरीक्षक डीके राय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मुबारकपुर में कवायद शुरू कर दी गई है। खाद्य निरीक्षक मुबारकपुर संजय सिंह को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके है। जिसके तहत लगातार सेंपुलिंग की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही अब नये फरमान के तहत दुकानों को बंद कराने का भी निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed