फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दर्जन भर मरीज मिलने पर हड़कंप में स्वास्थ्य महकमा

दर्जन भर मरीज मिलने पर हड़कंप में स्वास्थ्य महकमा

Mon, 18 Feb 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
दर्जन भर मरीज मिलने पर हड़कंप में स्वास्थ्य महकमा
मुबारकपुर। कस्बे में फैली पीलिया को अब तक काबू में नहीं लाया जा सका है। हालांकि रविवार को सिर्फ दो नए मरीज सीएचसी पर पहुंचे। जिन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कराया गया। सीएमओ ने जिला अस्पताल में बनाए गए पीलिया वार्ड का भी निरीक्षण किया और भर्ती सभी सात मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल लिया। इसके साथ ही संबंधित डॉक्टरों से भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वहीं प्रभारी सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल रविवार को मय दल बल सीएचसी मुबारकपुर पहुंच कर भर्ती मरीजों का हाल लिया और स्वास्थ्य महकमे के साथ ही नगर पालिका प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को अस्पताल पहुंचे मरीजों में 27 वर्षीय मो. सलमान पुत्र मो. गुफरान निवासी लोहरा व 28 वर्षीय रिजवान अहमद पुत्र मो. तबारक निवासी पूरा दुल्हन शामिल हैं। वहीं शनिवार को दर्जन भर नए मरीज सामने आने से स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। प्रभारी सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम रविवार को सीएचसी मुबारकपुर पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने अस्पताल पर भर्ती मरीजों का हाल लिया और उन्हें आराम करने के साथ ही हल्का भोजन करने व क्लोरीन युक्त पानी पीने की सलाह दिया। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को निर्देशित किया कि घर-घर क्लोरीन की गोली का वितरण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही पीलिया से ग्रसित लोगों का समुचित इलाज किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने नपा प्रशासन से सप्लाई किए जाने वाले पानी में पर्याप्त मात्रा में क्लोरीन मिलने का भी अनुरोध किया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन को खुले में बिक रहे तले-भुने खाद्य पदार्थो की लगातार सेपुलिंग करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही 10 स्थापनों पर पानी की भी जांच कराई गई। जिसमें मात्र एक स्थान पर क्लोरीन कम मात्रा में पाया गया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय, सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. अब्दुल अजीज, डॉ. कलाम, फार्मासिस्ट प्रमोद शर्मा, नपा के जेई महावीर भारती, सभासद अरशद जमाल, कैसर, रागिब मसूद, वरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. मुकेश के न पहुंचने पर जतायी नाराजगी
मुबारकपुर। सीएचसी पर जिला अस्पताल पर तैनात डॉ. मुकेश जायसवाल की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई थी। पूर्व सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय ने डॉ. मुकेश जायसवाल को सीएचसी से अस्थाई तौर पर अटैच किया था लेकिन वे निर्देश के बाद एक-दो दिन ही सीएचसी पर पहुंचे। प्रभारी सीएमओ डॉ.वीके अग्रवाल के समक्ष डॉ. मुकेश के न आने की शिकायत हुई। जिस पर उन्होंने एसआईसी से बात करने और डॉ. मुकेश से स्पष्टीकरण मांगे जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed