{"_id":"5c23c606bdec22571d7dfec2","slug":"131545848326-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी और तस्करी को लेकर शासन गंभीर, कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी और तस्करी को लेकर शासन गंभीर, कमेटी गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। लगातार सामने आ रहा गोकशी और अवैध पशुशालाओं के संचालन की सूचनाओं को लेकर शासन गंभीर हो गया है। इस पर प्रभावी रोक लगाने के लिए डीएम की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। अवैध पशुशालाओं को बंद कराकर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी और अवैध कटान पर रोक अपनी प्राथमिकताओं में बताते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश हैं।
प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के साथ ही गो-तस्करी और अवैध पशु कटान पर पूरी तरीके से रोक लगा दी गई थी। अवैध पशुशालाओं को बंद कराने के साथ ही संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे। आदेश के बाद शहर के तकिया क्षेत्र में संचालित अवैध स्लाटर हाउस को बंद करा दिया गया। इसके बाद बिलरियागंज, मुबारकपुर, निजामाबाद, ठेकमा, सरायमीर, फूलपुर और सगड़ी क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध कटान जारी था। शासन के आदेश का पूर्ण रूप से अनुपालन नहीं हो रहा था। इसकी जानकारी शासन को भी है। प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर इस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नौ सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। इसमें एसपी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी, श्रम पवर्तन अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, सीएमओ, एफडीए के अभिहीत अधिकारी और जिला पंचायत के साथ ही सभी निकायों के प्रतिनिधि को सदस्य बनाया गया है।
ये मिले निर्देश
आजमगढ़। कमेटी को गोवध और तस्करी पर तुरंत रोक लगाने, पशुशालाओं का लगातार निरीक्षण कराने के साथ ही कार्रवाई की प्रति सप्ताह संयुक्त रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कमिश्नर और डीआईजी को समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। एसपी को थाने स्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों को चिह्नित करने को कहा गया है जो गोवध को अंजाम देकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हों।