फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एक पंडाल में गूंजे वैदिक मंत्र और पढ़ाया गया निकाह

एक पंडाल में गूंजे वैदिक मंत्र और पढ़ाया गया निकाह

Sat, 15 Dec 2018 10:59 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
एक पंडाल में गूंजे वैदिक मंत्र और पढ़ाया गया निकाह
आजमगढ़। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को नगर के आईटीआई मैदान में सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू जोड़ों के साथ ही सात मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी पढ़ाया गया। प्रशासनिक अधिकारी और नेता इस अभूतपूर्व आयोजन के साक्षी बने और वर वधू को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन

इस सामुहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियां काफी दिनों से की जा रही है। पहली बार प्रशासन की ओर से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हालांकि जनपद में इस तरह की शादियां तो होती थी लेकिन उसमें सिर्फ प्रशासन की सहभागिता होती थी। लेकिन इस बार प्रशासन ने खुद सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया था। जिसमें कुल 111 जोड़ों ने एक साथ रहने का वचन लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, सीडीओ कमलेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। पंडाल में कुल 12 मंडप बनाए गए थे। हर मंडप में एक साथ कई-कई जोड़ों की शादी कराई गई।
विज्ञापन

इस दौरान मौलवी द्वारा सात मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी पढ़ाया गया। गायत्री शक्ति पीठ की बहनें वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण को गुंजायमान कर रही थी। शादी संपन्न होने पर प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने वर वधू को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय जीवन की कामना। शादी संपन्न होने के बाद जोड़ों को उपहार के तौर पर चांदी की बिछिया, पायल, प्रेशर कुकर, थाली, जग, गिलास, कलश, मोबाइल फोन, श्रृंगारदानी, साड़ी सेट, साल, सूटकेस, कलाई घड़ी, दीवाल घड़ी और एक किग्रा लड्डू की मिठाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारातियों के स्वागत की थी पूरी तैयारी
आजमगढ़। समारोह में हर प्रशासनिक अधिकारी और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे नेता मेजबान नजर आ रहे थे। हर किसी के सिर पर गुलाबी साफा बंधा हुआ था। इसके साथ ही पंडाल के पीछे दूसरा पंडाल लगाकर बारातियों के खाने पीने की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उस पंडाल में भोजन करने के बाद महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी।


आजमगढ़। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा नेताओं के साथ स्वयं सेवी संगठनों की भी अच्छी भागीदारी रही। इस दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी, डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, पूविआ के प्रवीण सिंह, नारी शक्ति संस्थान की सचिव डा. पूनम तिवारी, अमितलता सिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, रामकुंवर यादव आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed