फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शासन ने पूछा अग्निकांड पीड़ितों की क्या दी सहायता, मचा हड़कंप

शासन ने पूछा अग्निकांड पीड़ितों की क्या दी सहायता, मचा हड़कंप

Mon, 26 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
शासन ने पूछा अग्निकांड पीड़ितों की क्या दी सहायता, मचा हड़कंप
आजमगढ़। गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने विधानसभा में प्रश्न उठाया कि उनकी विधानसभा के महाराजगंज ब्लाक के तीन गांवों में हुए अग्निकांड में सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं। पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराना तो दूर अधिकारी मौके पर भी नहीं गए। इसपर सीधे शासन स्तर से फोन जिलाधिकारी के पास पहुंचा और उनसे पूछ गया कि पीड़ितों को अभी तक क्या सहायता दी गई है। शासन के फोन के बाद आनन-फानन में जानकारी एकत्र कर शासन को भेजी गई।
विज्ञापन

गोपालपुर के सपा विधायक नफीस अहमद ने सोमवार को विधानसभा में नियम 311 के तहत सवाल उठाया कि महाराजगंज ब्लाक के सैदपुर, महाजी देवारा जदीद और देवारा हरखपुर में हुए अग्निकांड में सैकड़ों लोग खुले आसमान के नीचे हैं। विधायक के सवाल उठाने के बाद शासन से सीधे फोन जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के पास पहुंचा। उनसे घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद की गई सहायता के बारे में पूछा गया। जिलाधिकारी तुरंत तहसीलदार सगड़ी को मौके पर बुलाया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद राजस्व, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पीड़ितों को 20 किलो आटा, 10 किलो चावल, आलू आदि देने का साथ दो टाइम खाना भी खिलाया गया। कई पीड़ित लोगों की ओर से खाता सख्यां आदि उपलब्ध करा दी गई है। ऐसे लोगों के खाते में मुआवजा आज ही स्थानांतरित किया जा रहा है। कई पीड़ितों की ओर से ये बताया गया है कि उनकी पासबुक आदि भी मड़ई के साथ जल गई है। ऐसे लोगों के बारे में अलग से प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी लेने के बाद मामले से शासन को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

00000000000
विधानसभा में नियम 311 के तहत प्रश्न उठाया गया था। अग्निकांड पीड़ितों की हालत बयां की गई थी। संसदीय कार्य मंत्री ने पात्र पीड़ितों को आवास उपलब्ध कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नफीस अहमद, विधायक
0000000000
अग्निकांड पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध करा दी गई थी। क्षति के आकंलन के अनुसार उन्हें मुआवजा दिया जा रहा है। कुछ पीड़ितों के पासबुक जलने की बात बताई गई है। उनकी भी सहायता कराई जा रही है। इसी संबंध में शासन से जानकारी मांगी गई थी।
शिवाकांत द्विवेदी, जिलाधिकारी

18 पीड़ितों के खातों में भेजने की तैयारी
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के महराजगंज विकास खंड के तीन गांवों में आगलगी के पीड़ितों के लिए धन प्राप्त हो गया है। जिसे उनके खातों में भेजने की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।

हाल ही में महराजगंज विकास खंड के सैदपुर, आता नगर और अराजी अमानी ने जमकर कोहराम मचाया। कई दर्जन लोग घर से बेघर होकर खुले आसमान के नीचे आ गए। प्रशासन की ओर से तत्काल इनके भोजन की व्यवस्था करते हुए 20-20 किग्रा राशन मुहैया कराया गया। अब शासन की ओर से इन्हें घर के लिए 4100 रुपये, कपड़े के लिए 1800 और बर्तन के लिए 2000 रुपये प्रदान किए जाने के लिए धन मुहैया कराया गया है। वैसे तो अग्नि पीड़ितों की संख्या कई दर्जन है। लेकिन इनमें से 18 लोगों मुनाकी, रामानंद यादव, अनीता, पल्टन, सोनी, उमाशंकर राजभर, रमाशंकर, रेनू देवी, छोहाड़ी देवी, सिपाही, सरोज, सरिता देवी, दयाराम, सुमन देवी, कुसुमी, राजेश कुमार, राकेश राजभर और राधिका ने अपने बैंक खाता प्रशासन को उपलब्ध कराया था। शासन से इनका पैसा प्रशासन के पास भेज दिया गया है। जिसे इनके खातों में भेजने की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। इनमें से चार लोगों को 18-18 सौ रुपये और शेष 14 लोगों को 7900 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed