{"_id":"5a7de3384f1c1b8d268b93a3","slug":"131518199608-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए अधिवक्ता
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवां। फूलपुर तहसील में चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को 28वें दिन भी जारी रही। अधिवक्ता संघ हाल में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चैयरमैन अनिल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया।
बैठक के बाद फूलपुर तहसील प्रकरण से प्रदेश के राज्यपाल और मुख्य सचिव को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया। अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि फूलपुर में प्रशासनिक अधिकारियों का अधिवक्ताओं के प्रति रवैया अच्छा नहीं है। इसके चलते अधिवक्ताओं को धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। संघ के अध्यक्ष लालचन्द यादव ने कहा कि एसडीएम के अन्यत्र हस्तांतरण तक अधिवक्ता अनिश्चितकाल के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इसके बाद अधिवक्ताओं ने विरोध में जुलूस निकाला और नारेबाजी की। संचालन महामंत्री घनश्याम ने तिवारी ने किया। इस मौके पर पीसी लाल, रामनारायण यादव, अंगद यादव, महेन्द यादव, संजय, इश्तियक अहमद, इंदुशेखर पाठक, टीएन पांडेय, रामपलट, देशराज, सैयद शमीम काजिम, विजय कुमार, प्रदीप सिंह, कमलेश, सुभाष, बद्रिका, ओमप्रकाश थे।