{"_id":"5a60e6f04f1c1b7c268b516b","slug":"131516300016-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर चिकित्सक हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर चिकित्सक हड़ताल पर
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवां। फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य के ंद्र पर पूर्व में तैनात स्टाफ नर्स द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके गौतम से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के विरोध में गुरुवार को मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने सीएचसी के मुख्य गेट के सामने धरना दिया। बाद में लखनऊ-बलिया मार्ग को जाम कर दिया। चिकित्सकों की हड़ताल और मेडिकल हाल बंद रहने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसीलदार जंगबहादुर यादव और कोतवाल रामायण सिह के आश्वासन पर आधे घंटा बाद जाम समाप्त हुआ।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एसके गौतम ने कहा कि पुलिस की ओर से स्टाफ नर्स अनंत राय के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है, लेकिन लापरवाही के चलते आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। इस दौरान डाक्टरों ने विरोध में काम कामकाज बंद रखा। मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिश चंद गौतम ने अनंत राय की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सभी मेडिकल हॉल बंद थे। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण लगभग आधे घंटे तक वाहन शबाना रोड से गुजरे।