फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   व्यापार मंडल ने किया नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष का सम्मान

व्यापार मंडल ने किया नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष का सम्मान

Tue, 12 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने किया नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष का सम्मान
मुबारकपुर। व्यापार मंडल मुबारकपुर के तत्वावधान में सोमवार नगरपालिका की नव निर्वाचित चेयरमैन करीमुननिसा के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष का सम्मान करने के साथ ही नगर के विकास में पूरा सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन

बुनकर नेता अम्मार अदीबी ने कहा कि स्व. हाजी मुहम्मद यूनुस अंसारी जमीनी नेता थे और हमेशा गरीबों, बुनकरों और मजलूमों की लड़ाई लड़ते रहे और अपना पूरा जीवन समाज की सेवा में अर्पित कर दिया। मुबारकपुर की जनता ने उनकी इस सेवाओं के पुरस्कार के रुप में उनकी पत्नी को नगर पालिका प्रमुख का ताज पहनाकर दिया। उपस्थित लोगों ने पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि हाजी मजीद का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह को वशिष्ठ बरनवाल , परवेज अख्तर नोमानी आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गोकुल अग्रवाल, गिरीश, सूफी निजामुद्दीन, मनोज, कैलाश जायसवाल, एनामुर्रहमान, बच्चू लाल, गुलाम सरवर, श्याम जी अग्रवाल, अय्याज खान, मन्नान प्रधान आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता परवेज नोमानी और संचालन सरोज बाबू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed