फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मंदिर पहुंचकर पत्नी ने विवाह रोकवाया

मंदिर पहुंचकर पत्नी ने विवाह रोकवाया

Mon, 26 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
मंदिर पहुंचकर पत्नी ने विवाह रोकवाया
मार्टीनगंज (आजमगढ़)। दीदारगंज थाना क्षेत्र को गोसड़ी गांव में सोमवार की दोपहर पत्नी के रहते युवक दूसरी शादी कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर पहली पत्नी दो बच्चों को साथ लेकर पहुंच गई और शादी को रोकवा दिया। वैवाहिक स्थल पर महिला और बच्चों के आ जाने पर सभी लोग फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला रेनू देवी जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करौनी गांव निवासी लालमन राजभर की पुत्री है। रेनू का आरोप है कि उसकी शादी नौ वर्ष पूर्व दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोसड़ी गांव निवासी रानू राजभर पुत्र रामाश्रय के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पहला सात वर्ष दूसरा पांच वर्ष का है। रेनू ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले उसका पति रानू खाड़ी देश में कमाने चला गया। इसबीच घर वालों ने रेनू को मारपीटकर बच्चों समेत घर से निकाल दिया। लोगों ने कहा कि जब तुम्हारा पति आ जाएगा तब तुम घर आना। रेनू अपने बच्चों संग मायके में थी। इधर दस दिन पूर्व रानू राजभर सऊदी से घर पहुंचा और सोमवार को गांव के मंदिर में अपनी दूसरी शादी रचा रहा था। पति के दूसरी शादी होने की सूचना पर रेनू अपने बच्चों और मायके वालों को लेकर मंदिर पर पहुंच गई। घटना के संबंध में डायल 100 को दी गई। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इस दौरान रानू और उसके घर वाले फरार हो गए। जबकि महिला ने थाने में तहरीर दी। सीओ फूलपुर एसके सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed