फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जैविक खेती के लिए प्रत्येक क्लस्टर से 50 किसान चयनित

जैविक खेती के लिए प्रत्येक क्लस्टर से 50 किसान चयनित

Sat, 02 Feb 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
जैविक खेती के लिए प्रत्येक क्लस्टर से 50 किसान चयनित
आजमगढ़। परंपरागत कृषि विकास योजनान्तर्गत जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए गुरुवार को बिलरियागंज की भलुआई ग्राम सभा में चयनित कलस्टर के किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उप कृषि निदेशक डॉ. आरके मौर्य ने बताया कि किसानों को जैव उर्वरक, जैविक कीटनाशक तथा मृदा में जीवांश मात्रा बढ़ाने के लिए हरी खाद के रूप में सनई, ढैचा प्रयोग किए जाने पर बल दिया। कीट-रोग व्याधियों से पौधों को बचाने के लिए जैविक विधि से बीज शोधन भूमि शोधन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान राजेश सिंह ने की।
विज्ञापन

वैज्ञानिक डा. अखिलेश कुमार ने हरी जैविक खेती की महत्व पर प्रकाश डाला। डा. सीएल शर्मा ने जैविक खेती के लिए खेत की तैयारी, नर्सरी में पौधों को उगाना और वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण कर रासायनिक उर्वरक के स्थान पर इनका प्रयोग करने पर बल दिया। बताया कि प्रत्येक कलस्टर से 50-50 किसानों का जैविक खेती के लिए चयन किया गया है। चयनित किसानों को चरणवद् तरीके से कृषि निवेश के रूप में तीन वर्षो में 29,900 रुपये का अनुदान प्रति एकड़ की दर से देय होगा। चयनित किसानों को सहभागिता प्रतिपूर्ति प्रणाली (पीजीएस) के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया है। जैविक खेती करने वाले सभी किसानों के उत्पादन को राष्ट्रीय जैविक खेती केन्द्र हरा निर्गत जैविक उत्पादन प्रमाण पत्र के आधार पर कृषि उत्पादकों को अधिक मूल्य पर क्रय करने की गारंन्टी दी जाती है। कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed