{"_id":"5ad4e8ec4f1c1b64098b4dd4","slug":"121523902700-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाइड खरीदने के लिए दबाव बनाने वाले बुकसेलर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाइड खरीदने के लिए दबाव बनाने वाले बुकसेलर होगी एफआईआर
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शासन के निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र इलाहाबाद द्वारा सत्र 2018-19 में एनसीआरटी की पुस्तकें चलाने का ही निर्देश दिया गया है। जनपद में किताबों की उपलब्धता की जानकारी लेने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा सोमवार को होलसेल बुक सेलर और रिटेलर अग्रवाल बुक डिपो के साथ ही अन्य पुस्तक भंडारों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने होलसेल बुक सेलर, रिटेलर अग्रवाल बुक डिपो और अन्य पुस्तक भंडारों के स्टॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद द्वारा सत्र 2018-19 से एनसीईआरटी की किताबें कक्षा 9 और 12 तक अनुमन्य कर दिया है। इन किताबों की गुणवत्ता और मूल्य अत्यंत उपयोगी हैं। विभिन्न प्रकाशकों जैसे रवि ऑफसेट, पितांबरा, जनरल आूफसेट, राजीव प्रकाशन के द्वारा किताबें छापी गई हैं। जो यूपी बोर्ड द्वारा अनुमन्य की गई हैं। इस बार अनुमन्य एनसीईआरटी की ही किताबें चलेंगी। किसी भी दशा में कोई अन्य किताबें नहीं चलेंगी। उन्होंने साफ किया कि छात्रों पर किताब के साथ गाइड खरीदने का दबाव न बनाया जाए। ऐस करने पर संबंधित बुक सेलर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। जनपद में पर्याप्त संख्या में एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध हैं। यह भी निर्देश है कि प्रधानाचार्यगण बुक सेलर से संपर्क स्थापित कर अपने विद्यालय में छात्रों के बीच प्रचार-प्रसार कर एनसीईआरटी की पुस्तकों के लिए बुक स्टाल लगवाएं।