{"_id":"5a8725334f1c1ba1268babd7","slug":"121518806323-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 फरवरी को ब्लाक मुख्यालयों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 फरवरी को ब्लाक मुख्यालयों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया है कि उप निर्वाचन में प्रधान पद के आठ और क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पदों पर निर्वाचन कराया जाना है। जिसके लिए कुल 28 मतदान स्थलों पर उप निर्वाचन 22 फरवरी को संपन्न कराया जाएगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 22 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान और 24 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। मतदान स्थल का निर्माण खंड विकास अधिकारियों द्वारा कराया जाएगा। मतदान और मतगणना कार्मिकों की व्यवस्था पीडी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक के स्तर से होगी। जनपद के कुल 28 मतदान स्थलों पोलिंग पार्टियों के अलावा एक पार्टी को रिजर्व रखा गया है। इसी तरह से मतगणना में आठ पार्टियों के अलावा आठ पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान और मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण डीडीओ, प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण के स्तर से कराया जाना है। प्रशिक्षण 19 फरवरी को अपराह्न एक बजे से शाम तीन बजे तक नेहरू हॉल सभागार में दिया जाएगा। मतगणना की वीडियोग्राफी खंड विकास अधिकारी के स्तर से कराई जाएगी। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रट की नियुक्ति कर दी गई है। तहसीलदार संबंधित उप जिलाधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट और विकास खंडवार संबंधित तहसीलदार अथवा अन्य अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। छह जोनल मजिस्ट्रेट और आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने वाहन व्यवस्था के लिए एडीएम वित्त एंव राजस्व को प्रभारी अधिकारी वाहन बनाया है। जो 10 मिनी बस की व्यवस्था करेंगे। 24 फरवरी को सुबह आठ बजे से विकास खंड मुख्यालयों पर मतगणना की जाएगी। मतदान के लिए 21 फरवरी को पोलिंग पार्टियां विकास खंड मुख्यालयों से रवाना होंगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
छह जोनल और आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट रखेंगे नजर
आजमगढ़। प्रधान, बीडीसी और ग्राम पांचयत सदस्यों के रिक्त पदों पर आठ ब्लाकों में हो रहे उप चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। 22 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए कुल छह जोन में मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। सभी एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके साथ ही आठों ब्लाक में आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसकी जिम्मेदारी तहसीलदारों को दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी सीबी सिंह ने सभी को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से उपचुनाव संपन्न कराने के निर्देश दि एगए हैं।