{"_id":"5d938dd28ebc3e015b67abe7","slug":"12-officers-descended-to-investigate-cleanliness-of-25-wards-azamgarh-news-vns4869021139","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डो में सफाई व्यवस्था की हुई पड़ताल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डो में सफाई व्यवस्था की हुई पड़ताल, मचा हड़कंप
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर की बदहाल हुए साफ-सफाई व्यवस्था की मंगलवार को मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने पड़ताल करायी। मंडलायुक्त के निर्देश पर 12 मंडलीय अधिकारी ने वार्ड-वार्ड पहुंच कर नगर पालिका परिषद के साफ-सफाई व्यवस्था का हाल जाना। मंडलीय अधिकारी अपनी पड़ताल आख्या मंडलायुक्त को सौंपेगे। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर की सफाई दो हिस्सों में बांट कर करायी जाती है। एक हिस्से में आठ तो दूसरे में 17 वार्ड शामिल है। आठ वार्डो की सफाई व्यवस्था ठेकेदार के माध्यम से होती है तो वहीं 17 वार्डो की व्यवस्था नपा प्रशासन स्वयं देख रही है। पूरे शहर की सफाई व्यवस्था इन दिनों बदहाल हालत में है और नपा प्रशासन की सारी कवायद फेल ही नजर आ रही है। अमर उजाला ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार खबरे भी प्रकाशित कर रहा है। जिसे संज्ञान में लेते हुए मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने गोपनीय ढंग से 12 मंडलीय अधिकारियों को नपा आजमगढ़ क्षेत्र के सभी वार्डो में सफाई व्यवस्था की पड़ताल का निर्देश दिया। इन अधिकारियों में अपर आयुक्त न्यायिक, अपर आयुक्त अनिल मिश्रा, उप निदेशक स्टांप, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, उपश्रमायुक्त, सयुक्त निदेशक शिक्षा, सहायक रजिस्टार फर्म एवं सोसाइटी, संयुक्त निदेशक उद्योग, आरएमओ, उपायुक्त अबकारी आदि शामिल रहे। सभी अधिकारियों को दो-दो वार्डो में पड़ताल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मंडलीय अधिकारी अपनी पड़ताल आख्या मंडलायुक्त को सौंपेंगे। इसके बाद मंडलायुक्त द्वारा आगे की कार्रवाई की जायेगी।