फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 lakhs were grabbed in the name of getting a job in railways

Azamgarh News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर हड़प लिये 12 लाख

Sun, 31 Dec 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
12 lakhs were grabbed in the name of getting a job in railways
रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव निवासी एक व्यक्ति को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर प्रतापगढ़ निवासी पति-पत्नी व पुत्री ने मिल कर 12 लाख हड़प लिए। साल भर से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। वहीं पैसा वापस मांगने पर जानमाल की धमकी मिल रही है। पीड़ित ने थाने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सेठवल गांव निवासी आकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात मार्च 2022 को वह काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए गया था। वहीं प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत सहोदरपुर निवासी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव से हुई। बातचीत के दौरान उसने बताया कि उसके परिवार के लोग रेलवे बोर्ड में है जिनके माध्यम से रेलवे में तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा। इसके बाद 15 मार्च 2022 को महेंद्र अपने साथ ही राम सिंह के साथ सेठवल आया और उसके सारे डाक्यूमेंट की फोटो कापी, फोटो के साथ ही 3.25 लाख रुपये लेकर आठ माह के अंदर ज्वाइनिंग कराने का आश्वासन देकर चले गए। इसके बाद 2 अप्रैल 2022 से 21 फरवरी 2023 के बीच महेंद्र की पत्नी रूचि ने अपने अलग-अलग खातों में उससे 8.75 लाख रुपये लिया। कुल 12 लाख लेने के बाद महेंद्र की पुत्री रितु ने फोन कर बताया कि आप का वेरिफिकेशन हो गया है, जल्द ही ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा। काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी न मिलने पर वह महेंद्र से पैसा वापस मांगने लगा तो आज-कल की बात कह कर वह टरकाता रहा। पता करने पर ज्ञात हुआ कि वह इसी तरह की धोखाधड़ी कर कई अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है। वहीं अब पैसा मांगने पर धमकी दे रहा है। पीड़ित ने महेंद्र, उसकी पत्नी व रूचि, पुत्री रितु व सहयोगी राम सिंह के खिलाफ रानी की सराय थाने में तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed