{"_id":"5b0c450f4f1c1bae6e8b50fc","slug":"11527530767-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी के बावजूद बाजार में खरीदारों की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी के बावजूद बाजार में खरीदारों की रही भीड़
Updated Mon, 28 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय कस्बा में सोमवार को साप्ताहिक बन्दी के बावजूद काफी संख्या में पुरुष, महिलाएं, खरीदारी करते नजऱ आये। कपड़ा की मशहूर दुकान मैचिंग सेंटर पर कपड़ा की सेल लग गई। जिसमें छूट के कारण दो हजार का सूट मात्र पांच सौ में मिल रहा है। इफ्तार के बाद कपड़ा खरीदने के लिए मुस्लिम महिलाओं का तांता लगा जाता है। वहीं रँगाई गली में चूड़ी खरीदने के लिए महिलाओ का हुजूम उमड़ पड़ रहा है। जूता ,चप्पल, मोजा, टोपी, रुमाल की खरीदारी भी पूरे जोरों पर चल रही है। बाजार में चलना दूभर हो गया है। खरीदारों के उमड़े हुजूम के चलते आने जाने वालों का पाकेट भी कट जा रहा है। 14 मई को पीस कमेटी की बैठक में डीआईजी, एएसपी द्वारा निर्देश दिए गए थे कि भीड़ भाड़ वाले स्थान पर पुरुष और महिला पुलिस की तैनाती, चार पहिया वाहन, बाइक के आवा-गमन पर रोक लगाने, संवेदनशील मोहल्लों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाय। ताकि कस्बा में कोई परेशानी न हो। 15 दिन बीत गया परन्तु आदेश हवाहवाई ही रह गया