फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गेहूं खरीद न होने से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

गेहूं खरीद न होने से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 10 May 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद न होने से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन
अंबारी। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के गेहूं क्रयकेंद्र खरसहन कला पर हफ्तों से गेहूं खरीद न होने से नाराज किसानों ने बुधवार को क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। खरीद में तेजी लाने के लिए किसानों ने क्रय केंद्र के निलंबित सचिव को बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

मार्टीनगंज तहसील के खरसहन कला केंद्र पर हफ्तों से गेहूं की खरीद बंद है। इस बात को लेकर क्षेत्र के किसानों में रोष व्याप्त है। बुधवार को किसानों ने क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि गेहूं की बिक्री के लिए वह कई दिनों से क्रय केंद्र की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं। लेकिन उन्हें यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया जा रहा है कि उनके गेहूं की खरीद कब की जाएगी। इस समय शादियों और विद्यालय में बच्चों के दाखिले का समय है, ऐसे में किसानों को पैसों की अति आवश्यकता है। क्षेत्र के प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कृत खरसहन खुर्द गॉव निवासी किसान महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसानों की आय 2022 तक दोगुनी हो जाए। अगर इसी तरह की व्यवस्था रहेगी तो कहां से आय दोगुनी होगी। रसावॉ गॉव निवासी रामजीत यादव ने कहा कि निलंबित सचिव दिनेश सिंह को अतिशीघ्र बहाल किया जाए ताकि गेहूं खरीद हो सके। रसॉवा गॉव के जंगबहादुर यादव का कहना है कि गेहूं क्रय न होने से किसान औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। एसडीएम मार्टीनगंज प्रशांत कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। किसानों की समस्याओं के लिए शीघ्र क्रय केंद्र चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed