{"_id":"5af090de4f1c1bed778b7263","slug":"11525715166-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर अधिवक्ताओं की 45 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर अधिवक्ताओं की 45 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त
Updated Mon, 07 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
लालगंज (आजमगढ़)। द बार एसोसिएशन लालगंज की बैठक लालजी सिंह अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में 20 मार्च से तहसील में मनमाने कार्यों और भ्रष्टाचार के विरुद्ध अधिवक्ताओं की ओर से की जा रही हड़ताल पर विचार-विमर्श किया गया। एसडीएम अभय कुमार मिश्रा के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया गया।
अधिवक्ताओं का आरोप था कि न्यायालय के निर्णय के उपरांत आदेशों की अमलदरामद और कंप्यूटराइज खतौनी के अंकन में हीला-हवाली की जाती है। इसमें काफी समय बर्बाद हो जाता है। असंक्रमणीय से संक्रमणीय भूमिधर अंकित करने में भी परेशानी आ रही थी। सम्मन आदि नोटिस का समय से तामील न होने की भी शिकायत थी। इस संबंध में सोमवार को अधिवक्ताओं की एक बैठक में लालजी सिंह ने कहा कि एसडीएम लालगंज अभय कुमार मिश्र और अन्य अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि कुछ मामलों का निस्तारण 15 मई तक और शेष मामलों का निस्तारण 30 मई तक अवश्य करा दिया जाएगा। इस पर 45 दिन से चल रही हड़ताल को समाप्त करने का फैसला किया गया है। इस मौके पर प्रसिद्ध नारायण सिंह, इंद्रभान चौबे, राजेंद्र सिंह खन्ना, समर बहादुर सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, विजय यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहन श्रीवास्तव ने किया।