{"_id":"5ae3659e4f1c1b87028b6d0f","slug":"11524852126-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व समाज का विकास करना ही होगा लक्ष्य : विजय बहादुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व समाज का विकास करना ही होगा लक्ष्य : विजय बहादुर
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सर्वसमाज का विकास करना और आम जनता की समस्याओं का निदान करना ही मेरा प्रमुख उद्देश्य है। मैंने हमेशा इसी की राजनीति की है। और आगे भी करता रहूंगा। उक्त बातें नवनिर्वाचित एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने शुक्रवार को नेहरू हॉल में आयोजित अपने सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों में लगी है। भ्रष्टाचार का खात्मा कर सुशासन लाया जा रहा है। अभी भी कुछ जगहों पर कमियां है, जिसे दुरुस्त करने की कवायद मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में किया जा रहा है। उन्होंने अपनी जीत को कार्यकर्ताओं और आम जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि अब तक पार्टी का महामंत्री था और पार्टी संगठन का कार्य कर रहा था। अब जो नया दायित्व मिला है, उसके अनुरूप कार्य करूंगा। आम जनता की समस्याओं का त्वरित निदान ही मेरी प्राथमिकता होगी। जनता से जुड़ा हुआ व्यक्ति रहा हूं और वैसे ही जुड़ा रहुंगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अभी से 2019 के चुनाव की तैयारी में जुट जाए। नेहरू हाल में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, जिला प्रभारी हौसला उपाध्याय, अखिलेश मिश्रा, माला द्विवेदी, विनोद राय बृजेश यादव समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, घनश्याम पटेल, श्री कृष्ण तिवारी, हरेंद्र सिंह, रमाकांत मिश्रा, धु्रव कुमार सिंह, कृष्ण पाल समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके पूर्व भाजपा नगर इकाई ने अग्रसेन चौराहे पर नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में नवनिर्वाचित एमएलसी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नगर इकाई ने जिले में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग का पत्रक भी उन्हें सौंपा। इस अवसर पर संत प्रसाद अग्रवाल, अशोक सोनकर, मृगांग शेखर सिंह, सुनील मिश्रा, संतोष, आदर्श, शैलेंद्र, सुक्खू राम, अमर गर्ग, अभयदत्त गोंड, विवेक, अवनीश, विनायक, राहुल, नरेंद्र बहादुर सिंह, अली हैदर आदि मौजूद रहे।
एमएलसी का किया स्वागत
अतरौलिया। नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक का जनपद में प्रथम आगमन पर लोहरा गांव सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान विजय बहादुर पाठक अतरौलिया बाजार में मृतक व्यापारी अजय कसौधन के यहां जाकर परिजनों को सांत्वना दी। मृतक के भाई अशोक कसौधन और पुत्र आकाश ने फायर ब्रिगेड पर लापरवाही पर आरोप लगाया। कहा कि यदि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पानी लेकर समय पर आ जातीं तो अजय की मौत नहीं होती। इस दौरान रमाकांत मिश्रा, जयनाथ सिंह, जितेंद्र सिंह गुड्डू, गुडलेश सिंह प्रवीण, लल्लू सिंह, चंद्रजीत तिवारी, बालमुकुंद सिंह, प्रमोद सिंह, नीरज तिवारी, तनय पांडे, रमेश सिंह, अभिषेक सिंह, साधु सिंह, दिनेश मद्धेशिया आदि रहे।