{"_id":"5ab936974f1c1b2c4e8b46ff","slug":"11522087575-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिखाई जाएगी अंतर्गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिखाई जाएगी अंतर्गाथा
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद के प्रयोगधर्मी निर्देशक और रंगकर्मी राजकुमार शाह द्वारा निर्देशित इलाहाबाद विश्वविद्यालय के फिल्म और थियेटर विभाग द्वारा बनाई गई फिल्म अंतर्गाथा का चयन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के लिए किया गया है। रविवार को नगर के गणमान्य नागरिकों के लिए रोडवेज स्थित एक हाल में फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
फिल्म मधु और सौविक के रिश्तों की तह में इंसानी अहं से प्रेम और जिम्मेदारी को चित्रित करती है। जिसे मोंटाज और संगीत के माध्यम से उकेरा गया है। पति पत्नी के बीच प्रेम और मतभेद के बीच द्वंद में फिल्म इस बात की ओर इशारा करती है कि एह कलाकार अपनी रचनाधर्मिता से समाज के ताने-बाने को एक धागे में पिरोने की जद्दो-जहद करता रहता है। लेकिन निजी जीवन में उसे हार ही मिलती है। प्रदर्शन में मौजूद अशोक कुमार अग्रवाल, प्रवीण कुमार सिंह, डा. दीपक साहा, डा. अखिलेश चंद्र, डा. गीता सिंह, अशोक कुमार शुक्ला, संता प्रसाद अग्रवाल, सिद्घार्थ सिंह, दिनेश सैनी, संजीव पांडेय ने फिल्म और निर्देशक राजकुमार शाह को बधाई दी। इस फिल्म का प्रदर्शन सात से नौ अप्रैल के बीच कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले कौउतिक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में किया जाएगा।