फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अपात्रों और एक ही वर्ग के लोगों को पट्टा करने का आरोप

अपात्रों और एक ही वर्ग के लोगों को पट्टा करने का आरोप

Sat, 24 Mar 2018 11:27 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
अपात्रों और एक ही वर्ग के लोगों को पट्टा करने का आरोप
आजमगढ़। ग्राम समाज की भूमि को अवैध तरीके से अपात्रों और एक ही वर्ग के लोगों को पट्टा करने का आरोप लगाकर सगड़ी तहसील के नाोत्तमपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रधान और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एडीएम ने एसडीएम सगड़ी को जांचकर कार्रावाई के निर्देश दिए हैं।ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी भूमि गाटा संख्या 244 समेत कई गाटों को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और लेखपाल ने अपने करीबीयों और अपात्रों को गोपनीय तरीके से पट्टा कर दिया है। इसकी जानकारी ग्रामसभा के किसी मेंबर को भी नहीं हुई। 17 मार्च को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और लेखपाल जब पैमाइश करने पहुंचे तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। गांव के लोग मौके पर पहुंचते उसके पहले ही वो लोग पैमाइश कर चुके थे। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम समाज की उक्त भूमि का उपयोग चारागाह, बच्चों के खेलकूद, मृत पशुओं को दफनाने व मृत व्यक्तियों के कर्मकाण्ड आदि के लिए प्रयोग होता है। अवैध तरीके से सरकारी भूमि का पट्टा हो जाने से ये सभी कार्य बाधित हो जाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि जिन लोगों को ग्राम प्रधान ने सरकारी भूमि का पट्टा किया है, उसमें प्रधान परिवार के सदस्य, उनके करीबी व एक ही जाति के हैं। इनके पास पक्का मकान भूमि और अन्य संसाधन मौजूद हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में रामसागर, लालचन्द यादव, उर्मिला, महेन्द्र मिश्र, अखिलेश मिश्र, शैलेष यादव, रामजाराम, नेमा यादव, महेन्द्र राजभर, शिवशंकर, ओंकार, आशुतोष, केशव, श्याम प्रकाश, सूर्य प्रकाश आदि लोगों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed