{"_id":"5a96f2734f1c1b8a258b4c02","slug":"11519841907-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो खंड विकास अधिकारियों का रूका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो खंड विकास अधिकारियों का रूका वेतन
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रधानमंत्री आवास में सठियांव और तरवां विकास खंड के एक-एक गांव में अपात्रों को आवास देने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में निर्देश के बाद भी दोनों खंड विकास अधिकारियों द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने दोनों अधिकारियों के फरवरी माह के वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सठियांव विकास खंड के केरमा गांव और तरवां विकास खंड के टंडवा खास गांव में प्रधानमंत्री आवास अपात्रों को आवंटित करने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान कुछ अपात्रों को आवास का आवंटन होना पाया गया। इस मामले में दोनों खंड विकास अधिकारियों को आवंटित आवासों के निरस्तीकरण, शासकीय अनुदान की धनराशि की वसूली और चयन के लिए दोषी पाए गए अधिकारियों और कार्मिकों के विरुद्घ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन 27 फरवरी तक उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी सठियांव और खंड विकास अधिकारी तरवां का फरवरी माह का वेतन रोकने का निर्देश परियोजना निदेशक को दिया है।