{"_id":"5a01f7aa4f1c1bb6678ba1b0","slug":"11510078378-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रासंफार्मर के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रासंफार्मर के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के वजीरमलपुर हरिजन बस्ती, कुंहार बस्ती और मोहनाठ कुंहार बस्ती को विद्युत आपूर्ति करने वाला 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 60 दिन पूर्व जल गया। ट्रांसफार्मर न बदले से नाराज इन गांवों के लोगों ने मंगलवार को फूलपुर-सेंटरवा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। दो घंटे तक जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए चक्काजाम को समाप्त कर दिया।
मिर्जापुर फीडर से होने वाली विद्युत सप्लाई निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के वजीरमलपुर हरिजन बस्ती, कुंहार बस्ती और मोहनाठ गांव की कुंहार बस्ती को होती है। इन गांवों को विद्युत आपूर्ति के लिए लगाया गया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 60 दिन पूर्व जल गया। जिसके इससे जुड़े लगभग 250 घरों में अंधेरा फैल गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी लेकिन ट्रांसफार्मर को बदलने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे नाराज गांव के लोगों ने मंगलवार की सुबह 10 बजे फूलपुर-सेंटरवा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन को कई बार इसकी जानकारी दी गई लेकिन प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंगा। विद्युत सप्लाई प्रभावित होने से क्षेत्र के दोनों गांव में सभी वर्गों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। गांव के दुलारे प्रजापति, महेश प्रजापति, चंद्रदेव प्रजापति, राम लगन, झिनकू, ईशा, तिलकधारी, हरिराम, मंतोष, रमेश, तिलकधारी आदि लोगों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द क्षेत्र का ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं जेई प्रवीण कुमार ने बताया कि हमें इसकी जानकारी नहीं थी जानकारी हो गई है जल्द से जल्द बदलकर नया ट्रांसफर में लगा दिया जाएगा।