{"_id":"5c869e83bdec2213f22d1832","slug":"111552326275-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्रों पर शुरू हुआ मूल्यांकन, जांची गई 20721 कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी केंद्रों पर शुरू हुआ मूल्यांकन, जांची गई 20721 कापियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड परीक्षा कापियों का मूल्यांकन कार्य में सोमवार को कुछ तेजी आयी। लगभग 21 हजार कापियां जहां दूसरे दिन तक जांच ली गई थी तो वहीं सभी मूल्यांकन केंद्रों 50 प्रतिशत से अधिक परीक्षकों के पहुंच जाने से काम में तेजी आयी है।
टीजीटी परीक्षा के लिए जिले में मूल्यांकन का कार्य दो दिन देर से शुरू हुआ। सोमवार को मूल्यांकन का दूसर दिन था। इस दौरान इंटर कालेज सठियांव पर कुल 8608 कापियों का मूल्यांकन हुआ। वहीं 214 परीक्षक भी ड्यूटी पर पहुंच गये थे। डीएवी इंटर कालेज पर 307 परीक्षकों ने ड्यूटी ज्वाइन करते हुए 6278 कापियों का मूल्यांकन किया। शिब्ली इंटर कालेज केंद्र पर 183 परीक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए कुल 5735 कापियों का मूल्यांकन किया। जीजीआईसी केंद्र का आकड़ा उपलब्ध करा पाने में माध्यमिक शिक्षा विभाग फेल रहा। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि टीजीटी परीक्षा के चलते वैसे ही मूल्यांकन का कार्य दो दिन देर से शुरू हुआ है। ऐसे में बोर्ड द्वारा नियुक्त किए गए परीक्षक यदि तत्काल ड्यूटी ज्वाइन नहीं करते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।