{"_id":"5b4f884d4f1c1b0c718b4c7a","slug":"111531938893-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा की धीमी प्रगति पर भड़के ग्राम्य विकास मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा की धीमी प्रगति पर भड़के ग्राम्य विकास मंत्री
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेंद्र सिंह ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय अधिकारियों के साथ मनरेगा आवास, शौचालय, आंगनबाड़ी और पौधरोपण की समीक्षा की। इस दौरान सभी ग्राम पंचायतों में कार्य न चलने और मनरेगा की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जताई। निर्देशित किया कि आवास, शौचालय, आंगनबाड़ी, पौधरोपण और अन्य कार्य प्रतिदिन कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मंत्री के साथ प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव, आयुक्त एनपी सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों को अभी तक अधूरे पड़े लोहिया और इंदिरा आवासों को भी प्रधानमंत्री आवास की तर्ज पर पूरे कराने के निर्देश दिए। सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के नवीन आवेदनों का 20 जुलाई तक पंजीकरण कर जीयो टैगिंग कराएं। 25 जुलाई तक इन्हें पहली किस्त जारी कर दी जाए। नये वित्तीय वर्ष 7006 आवास देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष अभी तक 1288 आवेदन आए हैं। इसके साथ ही ग्रामीण पेयजल समूह विकास योजना को राष्ट्रीय अजीविका मिशन की तर्ज पर समूह के माध्यम से कराने की सलाह दी। 273 नये आंगनबाड़ी केंद्रों केंद्र के सापेक्ष 138 का कार्य ही प्रगति पर पाया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए शेष कार्य एक्सईएन आरईएस के माध्यम से पूरे कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार उपाध्याय, पीडी डीडी शुक्ल, डीडीओ रवि शंकर राय, डीसी मनरेगा ब़जमोहन सिंह, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, एक्सईएन आरईएस और जल निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन