फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एसपीजी ने अपने हाथों में ली सुरक्षा की कमान, बदली व्यवस्था

एसपीजी ने अपने हाथों में ली सुरक्षा की कमान, बदली व्यवस्था

Fri, 13 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
एसपीजी ने अपने हाथों में ली सुरक्षा की कमान, बदली व्यवस्था
आजमगढ़। विश्व के संवेदनशील नेताओं की सूची में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की कमान एसपीजी के आईजी ने अपने हाथों में ले ली है। बुधवार की शाम से सुरक्षा की कमान अपने हाथ में संभालने वाली एसपीजी के अधिकारियों ने पुलिस विभाग की तरफ से तैयार की गई सूची को रद्द कर दिया है। अब ये लोग अपने स्तर से ड्यूटी लगा रहे हैं। ऐसे में अधिकारी और कर्मचारियों में गुरुवार की शाम तक उहापोह की स्थिति भी बनी रही कि ड्यूटी कहां करनी है। गुरुवार की देर शाम तक पुलिस अधिकारियों ने दोबारा सूची तैयार की। कार्यक्रम स्थल पर ही पुलिस की तरफ से कार्यक्रम के सुरक्षा प्रभारी एडीजी लखनऊ आशुतोष पांडेय और आईजी एसपीजी एस. सुरेश ने सूची को चेक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 जुलाई को कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी हवाई पट्टी पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन वाराणसी और अहले दिन मिर्जापुर जिले में कार्यक्रम आयोजित होने से वाराणसी जोन के जिलों से फोर्स नहीं उपलब्ध हो पाई है। ऐसे में गोरखपुर जोन के जिलों की फोर्स को मंगाया गया। एसपी आजमगढ़ की डिमांड पर फोर्स तो उपलब्ध हो गई, लेकिन जिन दरोगा और सिपाहियों का नाम भेजा गया है। उनके स्थान पर दूसरे लोग आ रहे हैं। गुरुवार को आलम यह रहा कि फोर्स पुलिस लाइन में पहुंच चुकी थी, लेकिन निश्चित व्यक्ति के स्थान पर दूसरे के आ जाने से कार्ड तैयार करने में परेशानी हुई। उधर बुधवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की ओर से तैयारियों की समीक्षा करने के बाद से ही एसपीजी के अधिकारियों ने पूरी जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है। एसपीजी ने पुलिस की तरफ से तैयार की गई रिपोर्ट में परिवर्तन कर उनके स्थान पर दूसरे की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर एसपी रविशंकर छवि, एसपी ट्रैफिर मो. तारिक सहित अन्य पूरा स्टाफ पूरे दिन माथापच्ची करते रहे। देर शाम तक किसी तरह से सूची दोबारा तैयार हो सकी। पीएम की सुरक्षा में पुलिस के अलावा पीएसी, एनएसजी कमांडो, आरपीएफ आदि की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा नौ जिलों के एसपी, भारी संख्या में एएसपी, सीओ, इंस्पेक्टर आदि को तैनात किया जाएगा। गुरुवार की देर शाम को कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की तरफ से सुरक्षा प्रभारी बनाए गए एडीजी लखनऊ आशुतोष पांडेय और एसपीजी के आईजी ने अधिकारियों के साथ ड्यूटी चार्ट आदि को गहनता से जांच की। इस अवसर पर डीआईजी विजय भूषण, एसपी रविशंकर छवि, एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed