फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नवनिर्वाचित एमएलसी का हुआ जोरदार स्वागत

नवनिर्वाचित एमएलसी का हुआ जोरदार स्वागत

Mon, 30 Apr 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्वाचित एमएलसी का हुआ जोरदार स्वागत
आजमगढ़। चौथी बार एमएलसी बनने के बाद भाजपा नेता यशवंत सिंह का प्रथम जनपद आगमन पर सोमवार को जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर के गिरिजाघर चौराहे पर डा. अशोक सिंह और संदीप सिंह सोनू के नेतृत्व में सोमवार को स्वागत किया गया। डा. अशोक सिंह ने कहा कि यशवंत सिंह के विधान परिषद सदस्य बनने से जनपद की समस्याएं विधान परिषद तक पहुंचेंगी। सहजानंद राय, अखिलेश सिंह, डा. अजीत पांडेय, अश्वनी, आदित्य पाठक, सुधीर, अंकुर सिंह आदि रहे। वहीं, अतरौलिया में भाजपा नेता जयनाथ सिंह और जितेंद्र सिंह गुड्डू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। कुछ देर सर्किट हाउस में रुके यशवंत सिंह ने कहा कि इस समय पूरे देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लहर है। पिछली सरकारों में यहां जंगलराज कायम था। इस समय सुशासन का राज चल रहा है। अशोक पांडे, प्रभाकर तिवारी, लल्लू सिंह, आनंद तिवारी, रमेश सिंह रामू, चंद्रजीत तिवारी, राणा प्रताप सिंह, कृष्ण देव सिंह, श्यामा सिंह, नीरज तिवारी, रॉबिन सिंह, करुणेश सिंह, अभिषेक सिंह सोनू आदि थे। वहीं, मंदुरी बाजार में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सहजानन्द राय और सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने जोरदार स्वागत। सहजानन्द राय ने कहा कि यशवंत सिंह को विधान परिषद सदस्य बनाए जाने से विकास की रफ़्तार बढ़ेगी। अजय राय, विवेक राय, नीरज राय सिट्टू, अजय कुमार यादव, राघवेंद्र सिंह बंटी, गोपेश्वर सिंह, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, प्रवीण शुक्ला, अंकित राय, उमेश विश्वकर्मा, अभिनव श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed