{"_id":"5ae36a514f1c1b58098b6b5f","slug":"111524853329-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया विपणन केंद्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया विपणन केंद्र का निरीक्षण
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने किया विपणन केंद्र का निरीक्षण
सगड़ी। प्रभारी एसडीएम प्रकाश चंद्र ने शुक्रवार को जीयनपुर स्थित विपरणन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की गहनता से जांच के साथ ही गेहूं खरीद की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। कोई भी किसान वापस नहीं लौटना चाहिए। गेहूं की खरीद के बाद समय से किसानों के खाते में पैसा भेजने का भी उन्होंने निर्देश दिया। इसके साथ ही कोटे की दुकान का खाद्यान रोस्टर के अनुरूप समय से करने की बात कही। इस दौरान विपणन केंद्र सहायक नागेंद्र यादव ने बताया कि रोस्टर के अनुरूप ही कोटेदार राशन का उठान करते है, लेकिन इन दिनों जीयनपुर में अतिक्रमण हटाये जाने के चलते रास्ता बंद है, जिससे कुछ दिक्कत आ रही है। विपरण केंद्र को 15 हजार कुंतल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। शुक्रवार को 3081 कुंतल गेहूं की खरीद की गई। इस दैरान एसएमआई जाहिद कमाल पासा आदि मौजूद रहे।
अभी भी अतिक्रमण हटाने में जुटे है लोग
सगड़ी। जीयनपुर बाजार में शुक्रवार को भी लोग अपना अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे। वहीं मलवा सड़क पर ही पड़ा होने से आवागमन अभी भी ठप प्राय: पड़ा हुआ है। लोगों को आने-जाने में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। दसवें दिन भी छोटे वाहन ही किसी तरह कस्बे के बीच से होकर गुजर रहे थे। बड़े वाहन परिवर्तित रास्ते से जा रहे थे।
पूरा बाजार अतिक्रमण हटाये जाने के चलते मलबे से पटा हुआ है। लग्न का समय चला चल रहा है और अतिक्रमण हटाये जाने के चलते बाजार लगभग बंद पड़ा है। जिसके चलते व्यापारियों का जहां नुकसान हो रहा है तो वहीं खरीदारों को भी काफी परेशनी उठानी पड़ रही है।