{"_id":"5aa41db24f1c1bb2758b4b39","slug":"111520704946-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकिया पर 90 फीसदी चोरी, फिर भी नहीं लगा मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकिया पर 90 फीसदी चोरी, फिर भी नहीं लगा मीटर
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। विद्युत ने तकिया मुहल्ले में चेकिंग के दौरान 90 प्रतिशत लोगों को बिना कनेक्शन के ही बिजली का उपभोग करते हुए पकड़ा था। 10 प्रतिशत जिनके पास कनेक्शन थे उन लोगों ने भी कई वर्षों से बिल जमा नहीं किया है। इसके बाद भी मुहल्ले में अंडर ग्राउंड केबिल बिछाने के बाद कहीं भी मीटर लगाने की कार्रवाई अभी तक नहीं की गई।
हाल ही में तकिया मुहल्ले में पूर्व मुख्य अभियंता पीपी सिंह के निर्देश पर टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने 90 प्रतिशत लोगों को बिना कनेक्शन बिजली का उपभोग करते हुए पकड़ा। मात्र 10 प्रतिशत लोग ऐसे थे जिन्होंने कनेक्शन लिया था लेकिन उन्होंने भी कई सालों से बिजली का बिल नहीं दिया था। पूर्व मुख्य अभियंता ने कहा था कि जल्द ही सभी को कनेक्शन दिया जाएगा लेकिन उनके जाने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। नगर में लगभग तीन साल से अंडरग्राउंड केबिल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जो अभी तक पूरा नहीं हो सका। अभी तक नगर के आधे मुहल्लों में ही अंडर ग्राउंड केबिल के सहारे आपूर्ति हो रही है। तकिया मुहल्ले में महीनों पहले केबिल तो बिछाई जा चुकी है लेकिन अभी तक किसी को भी मीटर लगाकर कनेक्शन नहीं दिया गया है। विभाग भी आंखें मूंदे बैठा है।
शहर में अंडरग्राउंड केबिल बिछाने का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। तकिया मुहल्ले में भी शीघ्र ही टीम का गठन कर कार्रवाई की जाएगी। इसलिए जो लोग भी अवैध रूप से बिजली का उपभोग कर रहे हैं वह 15 मार्च तक हर हाल में अपने कनेक्शन को वैध करा लें। अन्यथा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। जो लोग बकाएदार हैं वह लोग 30 मार्च तक अपने बकाए का भुगतान कर दें। -चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम।
विज्ञापन
सघन अभियान साढ़े नौ लाख की बकाया वसूली
मुबारकपुर। बिजली विभाग की टीम ने शनिवार को मुबारकपुर कस्बा समेत आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चोरी से बिजली का उपभोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अचानक शुरू हुए चेकिंग अभियान से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़े बकायेदारों से साढ़े नौ लाख रुपये की वसूली किया। वहीं 21 अवैध रूप से बिजली का उपभोग कर रहे लोगों की लाइट काटने की कार्रवाई की गई। अभियान चलाने वाली टीम में अधीक्षक अभियंता डीके लाल, पंकज कुमार, अधिशासी अभियंता एसपी सिंह, अवर अभियंता राजू कुमार, राज विजय यादव, संतोष सोनकर, उजागिर पाल, पिंटू साहनी आदि शामिल रहे।