फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पूर्व सांसद ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

पूर्व सांसद ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Tue, 02 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
सठियांव। सदर तहसील के सठियांव स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में बने डिस्टीलरी प्लांट का लोकार्पण करने के लिए मंगलवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा है। उनके आगमन पर किसी प्रकार की कमी न रह जाए इस बात को लेकर प्रशासनिक अधिकारी और जिले का भाजपा संगठन पूरी तरह से मुस्तैद है। मंगलवार को भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

हालांकि शासन की ओर से जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चार जनवरी को जनपद आने की सूचना दे दी गई है। लेकिन अभी तक शासन की ओर से अभी तक प्रोटोकाल नहीं आया है। लेकिन शासन की ओर से मिली सूचना के आधार पर जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। कार्यक्रम स्थल चीनी मिल परिसर में साफ-सफाई, मंच निर्माण, हेलीपैड निर्माण आदि का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई के लिए पांच ब्लाकों के सफाई कर्मियों को लगाया गया है। पंडाल का निर्माण करने के लिए बनारस से पांच सौ कारीगर बुलाए गए हैं। मंगलवार की शाम को भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने चीनी मिल परिसर में बन रहे मंच और कार्यकर्ताओं के ठहरने वाले स्थान का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं मिल प्रबंधन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। लेकिन उनका यह भी कहना है कि यह मामला प्रशासन का है। सठियांव चीनी मिल परिसर में बने पुराने मंच के चबूतरे को तोड़कर समतल बनाया जा रहा है। अब मंच पर स्टील की पाइप से बैरिकेडिंग की जा रही है। कार्यक्रम के आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रह जाए इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन


000000000000
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू की तैयारी
आजमगढ़। चार जनवरी को सठियांव चीनी मिल परिसर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह बैठकों का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जा रही है। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार अहरौला के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंड़ल प्रभारी ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी कार्यालय बस्ती भुजबल में हुई। कार्यकर्ताओं को सभा स्थल पर पहुंचाने के लिए वाहन आदि के व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर बालमुकुंद सिंह, जिलेदार सिंह, रामनाथ सिंह, अजय सिंह, बिरजा तिवारी, संग्राम यादव आदि उपस्थित थे। अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा अतरौलिंया के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक एक स्कूल परिसर में भाजपा नेता रमाकांत मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी जितेंद्र सिंह गुड्डू, प्रभाकर तिवारी, चंद्रजीत तिवारी, आनंद तिवारी, रमेश सिंह रामू, प्रमोद सिंह, रमाशंकर वर्मा, मोहित यादव आदि उपस्थित थे। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत माहुल के प्रसिद्ध कालीचौरा मंदिर पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह र हे। इस मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य अमित सिंह, युवा मोर्चा जिला सहसंयोजक रानू प्रताप राणा, फूलपूर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र यादव, पवई मंडल अध्यक्ष राममनि यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर संघ सीएम को कल देगा ज्ञापन
मजदूर संघ सीएम को कल देगा ज्ञापन
आजमगढ़। दी किसान सहकारी चीनी मिल मजदूर संघ चीनी मिल में व्याप्त अनियमियता को लेकर चार जनवरी को मुख्यमंत्री के सठियांव चीनी मिल आने ज्ञापन देंगे। यह जानकारी संघ के महामंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने दी। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और श्रमिक नेता लल्लन तिवारी ने बताया कि चार जनवरी को दिए जाने वाले ज्ञापन में संघ अल्पायु में वीआरसी प्राप्त कर चुके कर्मचारियों को पुन: नियुक्त किए जाने, चीनी मिल में पेराई सत्र के दौरान अनियमियता बरते जाने, गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली किए जाने और कम चीनी परत की जांच कराए जाने की मांग क रेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed