{"_id":"5a301f9d4f1c1b0d698c194d","slug":"111513103261-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जियो टैगिंग में पूरे प्रदेश में जिला हुआ फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जियो टैगिंग में पूरे प्रदेश में जिला हुआ फिसड्डी
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में शौचालय निर्माण के लिए प्रशासन द्वारा अधिकतर गांवों में धनराशि भेज दी गई है। लेकिन शौचालय निर्माण में प्रगति न होने के कारण जियो टैगिंग का कार्य प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते अपना जनपद पूरे प्रदेश में फिसड्डी हो गया है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद को दो अक्टूबर 2018 तक ओडीएफ घोषित करने लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। जिसके लिए शासन द्वारा जिला प्रशासन को शौचालय निर्माण के लिए धन भेज दिया गया। प्रशासन ने अधिकतर ग्राम सभाओं के खाते में पैसे का स्थानांतरण भी कर दिया लेकिन शौचालय निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण अभी तक जियो टैगिंग का कार्य परवान नहीं चढ़ सका है। जिसका परिणाम है कि जिले को प्रदेश में 74 वां स्थान प्राप्त हुआ है। जहां पूरे प्रदेश का जियो टैगिंग प्रतिशत 68.23 है वहीं आजमगढ़ जनपद का जियो टैगिंग प्रतिशत 47.81 प्रशित ही है। जियो टैगिंग में सुधार न होने पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक ने कहा है कि जिस गांव की 80 प्रतिशत जियो टैगिंग नहीं होगी उस गांव के ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तय है
00000000
जिले की अधिकतर ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के लिए धन भेज दिया गया है। लेकिन अभी तक शौचालय निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण जियो टैगिंग में काफी समस्या आ रही है। इसलिए जिस ग्राम पंचायत में अब 80 प्रतिशत से कम जियो टैगिंग पाई गई तो उस गांव के ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी।