फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भर गया नगरपालिकाओं का खजाना

भर गया नगरपालिकाओं का खजाना

Mon, 06 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
भर गया नगरपालिकाओं का खजाना
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव में नगरपालिका की भी चांदी रही। जिस गृहकर और जलकर के लिए उसके कर्मचारी लोगों के दरवाजे-दरवाजे दस्तक देते थे। वह कर आठ दिन से खुद चलकर उनके पास आया। वह भी इतना कि जितना पूरे महीने में जमा होता था। जिले की दोनों पालिकाओं में आठ दिनों में साढ़े पांच लाख रुपये जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक लोगों के सामने आयोग की यह शर्त थी कि वह नगर पालिका या नगर पंचायत का किसी प्रकार का कर्जदार न हो। इसके लिए उसे अपने ऊपर बकाया सारे करों का भुगतान करके नगर पालिका से नो ड्यूज लेना था। इस नो-ड्यूज को नामांकन फार्म के साथ लगाकर जमा करना था। ऐसा न करने वालों का नामांकन निरस्त कर दिया जाता। इसे देखते हुए नगर पालिका कार्यालय में बकाया कर को जमा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई। प्रभारी कर निर्धारण अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि वैसे तो एक महीने में नगर पालिका द्वारा एक महीने में चार से छह लाख रुपये का कर वसूला जाता है। लेकिन 30 अक्टूबर से अब तक जलमूल्य और गृहकर के चार लाख 52 हजार 830 रुपये जमा हो चुके हैं। जिसमें जलमूूल्य का लगभग डेढ़ लाख और बाकी का गृहकर का पैसा है। वहीं अगर मुबारकपुर नगरपालिका की स्थिति देखें तो इस दौरान यहां पर कुल एक लाख 25 हजार रूपये का कर जमा हुआ। जिसमें जल मूल्य का 65 हजार और ग़ृहकर का 60 हजार रुपया शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed