{"_id":"59723f754f1c1b2e188b489c","slug":"111500659573-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी भी भारी पड़ सकती है विद्युत विभाग की लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी भी भारी पड़ सकती है विद्युत विभाग की लापरवाही
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायमीर (ब्यूरो)। विद्युत विभाग की हमेशा किसी घटना के होने के बाद ही जागता है। इसका जीता जागता नमूना सरायमीर कस्बे में देखा जा सकता है। जहां जर्जर तारों में स्पार्किंग के कारण हमेशा आग लगने की संभावना बनी रहती है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी विभाग नेे अब तक तार को बदलने की जहमत नहीं उठाई।
सरायतीर कस्बे में विद्युत विभाग की लापरवाही से शार्ट सर्किट के कारण कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। सरायमीर मवेशी खाना के निकट यूनियन बैंक आफ इंडिया के पास लगे ट्रांसफार्मर से सरायमीर कस्बे के दक्षिण चूड़िहार मोहल्ला, महाजनी टोला, चक काजी और पवई लाडपुर की नई कालोनी और चक कमालुद्दीन में बिजली की आपूर्ति की जाती है। कस्बे के सभी मोहल्लों में 440 वोल्टेज की सप्लाई के लिए लगी केबल में प्रतिदिन शार्ट सर्किट हुआ करता है। जिससे एक होटल की मड़ई और सैलून की गुमटी पूर्व में जल चुकी है। इसी क्रम में बुधवार को पवई लाडपुर के मवेशी खाना के पास मोहल्ला में दोपहर के समय आवाज के साथ इतना तेज शार्ट सर्किट हुआ कि उसकी चिंगारी एक बाइक पर जा गिरी लेकिन बाइक और बाइक चालक बच गए। मोहल्लावासियों का कहना है कि अगर विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी समय से जर्जर केबल को नहीं बदले तो किसी भी समय कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।