{"_id":"5f3c0ca48ebc3e3cad4dcceb","slug":"11-teachers-found-absent-in-dios-inspection-one-day-s-salary-cut-azamgarh-news-vns5421075171","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस के निरीक्षण में 11 शिक्षक मिले अनुपस्थित, एक दिन का वेतन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस के निरीक्षण में 11 शिक्षक मिले अनुपस्थित, एक दिन का वेतन कटा
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मंगलवार को श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज बरदह एवं जनता इंटर कॉलेज ठेकमा बिजौली आजमगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान 11 शिक्षक बिना प्रार्थना पत्र दिए अवकाश पर थे। डीआईओएस ने सख्ती का रुख अख्तियार करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने व विद्यालय के प्रबंधक से प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। साथ ही उनके खिलाफ तीन दिन के भीतर कार्रवाई कर अवगत कराने को कहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज बरदह का निरीक्षण किया। विद्यालय में पीटीए की बैठक न होना, जूम ऐप एवं ऑनलाइन के माध्यम से शिक्षण कार्य नही होते पाया गया। वहीं नामांकन के लिए विद्यालय में पोस्टर व बैनर भी नहीं लगा था और न ही विद्यालय में लाग बुक पंजिका बनाया गया था। विद्यालय में अनियमितता मिलने पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य का वेतन स्थगित कर स्पष्टीकरण मांगने व उनके खिलाफ कार्रवाई कारने के लिए प्रबंधक को निर्देशित दिए। इसके साथ ही उन्होंने जनता इंटर कालेज ठेकमा बिजौली का निरीक्षण िकिए। इस दौरान प्रवक्ता बृजेश राय, लालचंद कुमार, कमलेश कुमार, अवनीश कुमार पांडेय एवं सहायक अध्यापक आनंद प्रकाश राय, मीरा राय, संजय कुमार राय, जगधारी राम, दिलीप कुमार सिंह सरोज, संजय राय अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित सभी शिक्षक बिना बिना अवकाश प्रार्थना पत्र के ही गायब मिले। जिला विद्यालय निरीक्षक ने उनका एक दिन का वेतन अवरूद्ध कर प्रबंधक के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा गया। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य द्वारा मिली-भगत कर 11 शिक्षकों का अवकाश प्रार्थना पत्र के गायब रहने के बावजूद उपस्थित पंजिका का कॉलम खाली रखना इनकी लापरवाही एवं उदासीनता दर्शाता है। इसलिए प्रधानाचार्य का वेतन अवरूद्ध करते हुए प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा है।