{"_id":"5f5b9fbd8ebc3e45a8208321","slug":"11-named-in-the-murder-of-a-youth-missing-for-three-days-in-azamgarh-three-arrested-azamgarh-news-vns546685781","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता युवक की हत्या में 11 नामजद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से लापता युवक की हत्या में 11 नामजद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली खिजिरपुर गांव से तीन दिन से लापता युवक की लाश गुरुवार की शाम मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में गांगी नदी से बरामद हुई थी। युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसे नदी में फेंक दिया गया था। इस मामले में युवक के पिता ने 11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली खिजिरपुर गांव निवासी 18 वर्षीय सागर राजभर पुत्र रामलाल आठ सितंबर की रात घर से निकला था और लापता हो गया था। बृहस्पतिवार की शाम गांव से कुछ दूर स्थित खेत में सागर का चप्पल पड़ा मिला था जिसमें खून लगा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने देवगांव कोतवाली में हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। इसी बीच गुरुवार की शाम एक लाश मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में गांगी नदी से बरामद हुई। जिसकी शिनाख्त सागर राजभर के रुप में हुई। युवक की गोली मार कर हत्या की गई थी। इसके बाद परिजनों ने 11 लोगों को नामजद करते हुए तहरीर देवगांव कोतवाली में दी। पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्तों में अरविंद, अभिलाष व अमित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शेष अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि परिजन पुरानी रंजिश के चलते हत्या की बात कह रहे हैं। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं कुछ आशनाई का भी मामला प्रकाश में आ रहा है। अभी पुष्टि नहीं हुई है। वैसे पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। जल्द ही शेष नामजद अभियुक्त भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
परिजनों की तहरीर के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर तीन टीम लगाई गई है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़