फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 Corona positives from outside, one found local

बाहर से आए 11 कोरोना पॉजिटिव, एक मिला स्थानीय

Tue, 30 Mar 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
11 Corona positives from outside, one found local
आजमगढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर जिले में लगाम नहीं लग रहा है। होली वाले दिन जहां 17 पॉजिटिव मरीज मिले थे तो वहीं मंगलवार को दर्जन भर नए पॉजिटिव मरीज पाए गए। फिलहाल ज्यादातर कोरोना पॉजिटिव बाहर से आ रहे है, लेकिन अब इक्का-दुक्का स्थानीय लोगों में भी संक्रमण देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य महकमा तेजी से बढ़ते संक्रमण को लेकर जहां हॉफ रहा है तो वहीं पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि सोमवार को भी स्वास्थ्य महकमे की टीम रेलवे स्टेशन व रोडवेज पर डटी हुई थी। सोमवार को कुल 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। वहीं मंगलवार को भी नए मरीजों के मिलने का क्रम जारी रहा। मंगलवार को जिले में कुल 12 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसमें एक मात्र स्थानीय रहा। शेष 11 ट्रेनों के माध्यम से बाहर से जिले में पहुंचे है। इसमें दिल्ली से आयी ट्रेन से सर्वाधिक 6 नए पॉजिटिव मिले। वहीं सूरत से आई ट्रेन से दो तो मुम्बई से आई ट्रेन से तीन नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी तेज इजाफा हुआ है। मंगलवार की शाम तक जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 135 हो चुकी है। वहीं अब तक जिले में मिले कोरोना मरीजों की कुल संख्या 6146 हो चुकी है। कोरोना पर कंट्रोल की कोई कवायद पुलिस व प्रशासनिक अमला नहीं कर रहा है। जबकि स्वास्थ्य महकमे की टीम लगातार जांच की कवायद में जुटी हुई है। यहीं कारण है कि जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

662 ने लगवाया कोरोना का टीका
आजमगढ़। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि मंगलवार को भी कुल 25 केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया। मंगलवार को 2500 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। जिसके सापेक्ष 662 लोगों ने टीका लगवाया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बढ़ चढ़ कर टीकाकरण करवाए। इतना ही नहीं शासन द्वारा जारी कोरोना गाइड लाइन का भी कड़ाई से अनुपालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed