फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मनमाने ढंग से निकाली धनराशि जमा करने के निर्देश

मनमाने ढंग से निकाली धनराशि जमा करने के निर्देश

Fri, 28 Dec 2018 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
मनमाने ढंग से निकाली धनराशि जमा करने के निर्देश
मार्टीनगंज। तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवाना के प्रधानाध्यापक की ओर से विद्यालय में छात्रों के फर्नीचर के लिए आई धनराशि को मनमाने ढंग से निकाल कर गलत ढंग से इसका उपभोग किया जा रहा था। जांच में इसकी पुष्टी होने पर बीएसए ने इसे जमा कराने के निर्देश दिए हैं। धनराशि को गलत तरीके से उपभोग करने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। सह समन्वयक राजनारायण यादव की ओर से मामले की जांच की गई। रिपोर्ट बीईओ से माध्यम से बीसए को भेज दी गई। बीईओ अवधेश नरायण सिंह ने बताया कि छात्रों को बैठने के लिए विद्यालय प्रबन्ध समिति बेलवाना के खाते में 1.56 लाख रुपये आए थे। धनराशि को उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवाना के प्रधानाध्यापक कैलाशपति ने मनमाने तरीके से आहरित कर लिया है। फर्नीचर खरीद में अनियमितता बरती गई है। बीएसए देवेन्द्र कुमार पांडेय ने धनराशि को तत्काल जमा करने के निर्देश दिए हैं। आदेशित किया कि जब तक धनराशि प्रबंध समिति के खाते में नहीं जमा होती है, तब तक कैलाश पति का वेतन जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed