फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विद्युत दुर्व्यवस्था के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

विद्युत दुर्व्यवस्था के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 08 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
विद्युत दुर्व्यवस्था के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
अंबारी। फूलपुर तहसील के अंबारी में विद्युत दुर्व्यवस्था और विभाग की लापरवाही को लेकर रविवार को ट्रांसफार्मर के सामने लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो जाम किया जाएगा। फूलपुर विद्युत उपकेंद्र 33/11 के पश्चिमी फीडर से अंबारी, इब्राहिमपुर, गोधना, पलिया, मकसुदिया, खंजहापुर, बिलारमऊ, ओरिल आदि बाजारों और दर्जनों गांवों में बिजली सप्लाई की जाती है। कई महीनों से विभाग की उदासीनता एवं रोस्टर के अनुसार सप्लाई न होने से तंग आकर अंबारी में ट्रांसफार्मर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन लगाया जाता है तो फोन उठता नहीं है या तो स्विच ऑफ रहता है। विभाग के अधिकारियों द्वारा सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति समय से नहीं की जाती है। लो वोल्टेज के चलते ट्यूबवेल बंद पड़े हैं और धान की फसल बर्बाद हो रही है। लोगों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने किसानों को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा बेमानी साबित हो रहा है। 18 घंटे में 40 बार बिजली कटती है। इधर कई दिनों चार से पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। शफीक अहमद, रविंद्र, प्रकाश यादव, संजय जायसवाल, रोहित यादव, दिलीप अग्रहरि, ओम प्रकाश चौहान, मो. अख्तर आदि ने प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी कि अगर समय से रोस्टर के अनुसार सुचारू रुप से विद्युत आपूर्ति नहीं की जाती है तो हम लोग चक्काजाम करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed