{"_id":"5b48f0ab4f1c1b47748b4742","slug":"101531506859-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदयात्रा कर उठायी विश्वविद्यालय स्थापना की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदयात्रा कर उठायी विश्वविद्यालय स्थापना की मांग
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिले में एक विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर छात्रों द्वारा पदयात्रा का क्रम शुक्रवार को भी जारी रखा गया। डीएवी-शिब्ली कालेज के छात्रों ने शुक्रवार को भी शहर क्षेत्र में पदयात्रा निकाल कर जिले में आ रहे प्रधानमंत्री से केंद्रीय विश्वविद्यालय की घोषणा करने की मांग किया।
छात्रों का कहना था कि जिले के लोगों को पीएम के जिले में आने से काफी उम्मीद है। पीएम यदि विश्वविद्यालय की घोषणा नहीं करते हैं तो लोगों की उम्मीद टूट जायेगी। आजमगढ़ जिले में वर्तमान में तीन सौ के लगभग महाविद्यालय है। जो पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े हुए है। मानक के अनुरूप 100 महाविद्यालयों पर एक विश्वविद्यालय होना चाहिए। जिले में तो तीन सौ महाविद्यालय है, ऐसे में जल्द से जल्द यहां विश्वविद्यालय स्थापित हो जाये ताकि इन महाविद्यालयों की दशा और दिशा में सुधार हो साथ ही तकनीकी शिक्षा के लिए जिले के छात्रों को अन्यत्र न जाना पड़े। लालजीत यादव ने कहा कि वर्षों से विश्वविद्यालय स्थापना की मांग हो रही है। संजय निषाद ने कहा कि पीएम से काफी उम्मीद है, शनिवार को जिले में आगमन पर वे हमें विश्वविद्यालय की सौगात देकर जायेंगे। पदयात्रा में तरूण यादव, सन्नी, जितेंद्र, राकेश, महेंद्र, सुमित, रमेश, सुरेश, हरिकेश आदि शामिल रहे।