फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तहसीलदार सगड़ी का वेतन रोकने के निर्देश

तहसीलदार सगड़ी का वेतन रोकने के निर्देश

Sun, 20 May 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार सगड़ी का वेतन रोकने के निर्देश
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में शनिवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में कर-करेत्तर एवं राजकीय देयों की तहसीलवार वसूली की समीक्षा की गई। स्टांप एवं पंजीकरण, राजस्व उत्पाद शुल्क (आबकारी), वाहन-माल कर एवं यात्री कर तथा विद्युत कर एवं शुल्क की भी समीक्षा की गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों को कर एवं शुल्क की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। करेत्तर राजस्व के अंतर्गत वानिकी एवं वन्य जीव, भू-तत्व धातुकर्म (खनन विभाग), लोक निर्माण विभाग (सड़क-पुल), नगर विकास विभाग तथा कृषि मंडी समिति के राजस्व वसूली की विस्तार से समीक्षा में खनन विभाग के निरीक्षक को निर्देशित किया कि क्रमिक प्राप्ति 58.37 फीसदी है। वृद्धि करते हुए वसूली मे तेजी लाए। मुख्य देयकों की वसूली की समीक्षा में निजामाबाद, मार्टीनगंज, मेंहनगर और सगड़ी की वसूली 50 प्रतिशत से कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। तहसीलदार सगड़ी का वेतन रोकने का निर्देश दिए। सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सुधार न होने पर कार्रवाई होगी। तहसीलवार 10 बड़े बकाएदारों की जानकारी प्राप्त की। तहसीलदारों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का पंजीकरण करें। अभियोजन की बैठक में गिरफ्तारी के मामले के बारे में जानकारी प्राप्त की। कोर्ट में गबन के कितने मामले लंबित हैं और किस स्टेज पर हैं, उसकी सूची उपलब्ध कराने को कहा। मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व बीके गुप्ता, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह तृतीय, सभी एसडीएम और तहसीलदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed