फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   उपनिर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

उपनिर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Tue, 20 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
उपनिर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
आजमगढ़। प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण और जिला विकास अधिकारी विजय कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को नेहरूहाल के सभाकक्ष में पंचायत उप निर्वाचन के लिए तैनात पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निर्देश दिया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने उन्हें प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद के आठ विकास खंडों में प्रधान ग्राम पंचायत के आठ पदों और सदस्य क्षेत्र पंचायत के दो पदों पर उपनिर्वाचन होना है। जिसके लिए 22 फरवरी को मतदान होना है। मतदान के संचालन में पीठासीन अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन की सफलता मुख्य रुप से पीठासीन अधिकारी द्वारा अपने मतदान स्थल पर उचित और सुचारु रुप से मतदान कराने के लिए की गई कार्रवाई पर निर्भिर करती है। मतदान की अवधि में विवादित मामलों में पीठासीन अधिकारी का निर्णय अंतिम होता है। इस प्रयोजन के लिए आवश्यक है कि पीठासीन अधिकारी को विधि, मतदान प्रक्रिया और निर्वाचन के संचालन के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के सुसंगत आदेशों और निर्देशों की पूर्ण जानकारी हो। उन्होंने बताया कि मतदान टोलियों को प्रस्थान दिवस को मतदान से संबंधित महत्वपूर्ण निर्वाचन सामग्री जैसे मतपत्र, मतदान सूची, पेपर सील, सुभिन्नक चिन्ह, निर्वाचन लडने वाले उम्मीदवारों का नमूना हस्ताक्षर आदि प्राप्त कराया जाएगा। पीठासीन अधिकारी के अतिरिक्त मतदान टोली में तीन सदस्य हैं। पीठासीन अधिकारी मतदान टोली का प्रभारी होता है। प्रथम मतदान अधिकारी, पीठासीन अधिकारी के अपरिहार्य अनुपस्थिति में पीठासीन अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन करेगा।
विज्ञापन

इंजीनियर मास्टर ट्रेनर कुल भूषण ने पीठासीन अधिकारियों को चैलेंज वोट, टेंडर वोट, सांविधिक लिफाफे का पैकेट और असांविधिक लिफाफे का पैकेट, अंधे, अशक्त, विकलांग मतदाताओं को साथी उपलब्ध कराने के साथ मतदान कोष्ठक में मतदाता से पूछकर मत अंकित कर सकता है। उन्होंने गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायक को निर्देशित करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन में जनपद के आठ विकास खंडों में मतगणना 24 फरवरी के दिन सुबह आठ बजे से समाप्ति तक अनवरत चलेगी। सभी मतगणना के दिन सुबह छह बजे पहुंचेंगे। इस मौके पर पीडी दुर्गादत्त शुक्ल, डीपीआरओ जितेंद्र मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed